Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'ऐसी कार्रवाई होगी, सात पुश्तें याद रखेंगी...,' तौकीर रजा के बयान पर बोले योगी के मंत्री नंद गोपाल 'नंदी'

कानपुर, 22 अप्रैल: मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा द्वारा मुस्लिमों के सड़क पर उतरने को लेकर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबनिट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने तौकीर रजा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूपी में किसी की हैसियत नहीं है कि कोई ऐसा बयान दे। दरअसल मौलाना तौकीर रजा ने कहा था, 'जिस दिन मुसलमान सड़कों पर आएगा, उस दिन किसी से संभलने वाला नहीं है।' मौलाना तौकीर ने कहा, 'ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाभारत के धृतराष्ट्र हैं, हिंदुस्तान में महाभारत होने से कोई रोक नहीं सकता।' योगी के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा, 'अगर किसी ने ये बयान दिया है तो उस पर ऐसी कड़ी कार्रवाई होगी कि उसकी सात पुश्तें याद रखेंगी। यूपी में ऐसे लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है।'

UP minister nand gopal nandi reaction on maulana tauqeer raza statement

Recommended Video

    Maulana Tauqeer Raza के विवादित बोल, 'Muslim सड़कों पर उतरा तो...' | वनइंडिया हिंदी

    तौकीर रजा ने जेल भरो आंदोलन की दी चेतावनी

    बता दें, बरेली में मीडिया से बातचीत में मौलाना तौकीर रजा ने कहा था, 'देश बंटवारे की ओर जा रहा है। 10 दिन बाद मीटिंग होगी और फिर दिल्ली से जेल भरो आंदोलन होगा, जिसमें सभी शहरों और प्रान्तों से लोग आएंगे। हिंदुस्तान का माहौल जिस तरह का बना दिया गया है, इस बार ईद और अक्षय तृतीया एक दिन है।' तौकीर रजा ने आगे कहा था, 'ईद और अक्षय तृतीया के दिन अलगाववाद पर यकीन करने वालों को हमारे मुल्क का माहौल खराब करने का मौका मिल जाएगा। हमारी तरफ से हमेशा एकता और भाईचारे का पैगाम दिया गया है। जो नफरतें फैलाई जा रही है, उससे लोग भड़क गए हैं, जिस वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।'

    गिरिराज सिंह बोले - वे भूले नहीं कि भारत में क़ानून का राज है

    योगी के मंत्री से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि भारत में बढ़ती मुसलमानों की संख्या हमारे लिए खतरा नहीं है, खतरा आतंकी और कट्टरवादी सोच से है जो तौकीर रजा और मुर्तज़ा के रूप में है, लेकिन वे भूले नहीं कि भारत में क़ानून का राज है और यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+