UP Assembly BY-Election Results 2019: कानपुर के गोविंदनगर सीट से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी जीते
कानपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजे धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल कर कब्जा बरकरार रखा है। गोविंदनगर सीट से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी 21244 मतों से जीत हासिल की है। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर रहीं। हालांकि ईवीएम मशीन खराब होने के चलते मतगणना में देरी हो गई थी। लेकिन जल्द ही उसे ठीक कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक भाजपा के सुरेंद्र मैथानी को 60215 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी करिशमा ठाकुर को 38,991 वोट मिले हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सम्राट विकास को 11912 वोट मिले। जबकि देव प्रसाद तिवारी को करीब 5400 वोट मिले। वहीं करीब एक हजार लोगों ने नोटा दबाया।












Click it and Unblock the Notifications