जहरीली शराब पीने से कानुपर में दो लोगों की मौत, ग्राम प्रधान समेत 6 की हालत गंभीर

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शनिवार की देर रात जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि ग्राम प्रधान समेत छह लोगों की हालत गंभीर है। सभी गंभीर हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मरने वालों में एक स्वास्थ्यकर्मी और ट्रक ड्राइवर शामिल है। घटना के बाद से गांव में अफरा तफरी का माहौल है।

Two people died by drinking poisonous liquor in Kanpur

मामला कानपुर जिले के सजेती थाना क्षेत्र के मवई भच्छन गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मवई भच्छन गांव के प्रधान रणधीर यादव, पूर्व प्रधान विपिन सचान के बेटे फतेहपुर के अमौली में स्वास्थ्यकर्मी अंकित सचान (30) और गांव के रमन सचान, प्रिंस सचान, पुत्तन यादव, विवेक शर्मा व लालजी ने शनिवार शाम एक साथ शराब पी। वहीं ट्रक ड्राइवर अनूप सचान (32) घाटमपुर कस्बे से शराब पीकर घर आया था। देर रात इनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को सीएचसी ले जाया गया। यहां से सभी को हैलट अस्पताल रेफर किया गया। हैलट में अनूप और अंकित की इलाज के दौरान मौत हो गई।

ग्रामीणों की मानें तो लॉकडाउन में सभी शराब के ठेके बंद हैं। ट्रक ड्राइवर अनूप सचान कहीं से मिलावटी जहरीली शराब ले आया था, जिसे गांव के प्रधान समेत इन सभी लोगों ने पी थी। शराब पीने के बाद फतेहपुर के विकास खंड अमौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के टीबी क्लीनिक में कार्यरत अंकित और दयाराम सचान की मौत हो गई। बता दें कि मृतकों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शवों का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली थी तभी सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की।

वहीं, जिलाधिकारी और एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने हैलट अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से मिले। एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जहां से यह शराब खरीदी गई है उसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+