10 साल के बच्चे ने बताई ट्यूशन टीचर की ऐसी बात, माता-पिता के पैरों तले से खिसकी जमीन

कानपुर। अगर आप भी अपने बच्चे को ट्यूशन भेजते हैं तो सावधान हो जाइए। कहीं ऐसा तो नहीं कि जिस टीचर के पास आप अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा के लिए भेज रहे हैं वही उसे गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश में जुटा है। जी हां, उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ट्यूशन से घर लौटा 10 साल का एक मासूम ऐसी हर हरकत करने लगा, जिसे देखकर माता-पिता के होश उड़ गए। जब उन्होंने बेटे से ऐसा करने के पीछे की वजह पूछी तो टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई।

Recommended Video

    10 साल के बच्चे ने बताई ट्यूशन टीचर की ऐसी बात, माता-पिता के पैरों तले से खिसकी जमीन
    ट्यूशन से लौटा बच्चा करने लगा गंदी हरकत

    ट्यूशन से लौटा बच्चा करने लगा गंदी हरकत

    मामला कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक परिवार अपने 10 साल के बेटे को इलाके में ही रहने वाले एक टीचर सुनील डावरानी के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए भेजता है। बच्चा रोज शाम 5 बजे टीचर से ट्यूशन पढ़ने जाता था। मां-बाप भी निश्चिंत होकर बेटे को टीचर के पास पढ़ने के लिए भेजते थे। बीते सोमवार को बच्चा ट्यूशन से वापस घर लौटा। घर पहुंचने के बाद बच्चा गंदी हरकत करने लगा। बच्चे पर जब माता-पिता की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। पहले तो उन्होंने मजाक समझकर बात को नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन बच्चा बार-बार ऐसा करने लगा।

    बच्चे ने बताई टीचर की करतूत

    बच्चे ने बताई टीचर की करतूत

    माता-पिता ने बच्चे को ऐसा न करने के लिए कहा। फिर शक होने पर बच्चे से इसका कारण पूछा तो उसने टीचर की हकीकत बयां की। बच्चे ने बताया कि ट्यूशन टीचर ने उसे अश्लील वीडियो दिखाया है। बच्चे की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। परिजन थाने पहुंचे और ट्यूशन टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

    ट्यूशन टीचर गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया केस

    ट्यूशन टीचर गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया केस

    परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्यूशन टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बर्रा थाना प्रभारी हरमीत सिंह के मुताबिक, परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपित सुनील डावरानी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच में टीचर के मोबाइल में कई अश्लील वीडियो भी मिले हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+