ये यूपी है, यहां ट्रेन का ड्राईवर ट्रेन रोककर खरीदता है सब्जी

लखनऊ। आप ने कभी सुना है कि ट्रेन का ड्राइवर ट्रेन को रोककर सब्जी खरीदता हो, लेकिन उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जो मामला सामने आया है वह आपको सुनकर आश्चर्य होगा।

उन्नाव में ट्रेन के ड्राइवर ने क्रॉसिंग पर ट्रेन को रोककर सब्जी खरीदते देखा तो लोग दंग रह गये। लखनऊ से आगरा कैंट जा रही ट्रेन के ड्राइवर ने लोगों की जान को जोखिम में डालकर सब्जी खरीदने के लिए ट्रेन को रोक दिया।

यही नहीं ट्रेन का सिग्नल ग्रीन होने के बाद भी ड्राइवर सब्जी खरीदने में मशरूफ रहा। वहीं यह मामला तब सामने आया जब काफी देर तक ट्रेन खड़ी रही तो लोग ट्रेन से उतरकर देखने लगे। वहीं जब ड्राइवर सब्जी खरीदकर वापस आया तो लोग यह देखकर दंग रह गये।

Dont Miss: रेलवे की इन 10 तैयारियों से सफर होगा सुहाना

वहीं मामले को दबाने के लिए क्रॉसिंग के लाइनमैन ने इसे चेनपुलिंग की घटना बतायी। वहीं ट्रेन में सवार यात्रियों का कहना है कि ट्रेन तकरीबन 4 मिनट तक क्रासिंग पर खड़ी रही और उस दौरान ड्राइवर सब्जी खरीद रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+