गलती किसकी? दो ट्रकों के बीच चल रही थी कार, आगे वाले ने लगाए ब्रेक तो पीछे वाले ने मार दी टक्कर, 5 की मौत
Kanpur Accident News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में कानपुर दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चार स्टूडेंट समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस द्वारा करने वाले सभी पांच लोगों की डेड बॉडी कब्जे में ले लिया गया है। कब्जे में लेने के बाद पुलिस द्वारा बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

यह हादसा सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कानपुर जनपद के सचेंडी थाना क्षेत्र के कानपुर दिल्ली नेशनल हाईवे पर दो ट्रैकों के बीच में एक कार चालक कार लेकर चल रहा था। कार लेकर वह नेशनल हाईवे पर भौती में पहुंचा था।
आगे चल रहे ट्रक ने लगाया ब्रेक
बताया जा रहा है कि भौती में आगे चल रहे ट्रक वाले ने किसी वाहन को मुड़ता देख ब्रेक लगा दिया। आगे वाले ट्रक द्वारा ब्रेक लगाए जाने के बाद कार चालक भी ब्रेक लगाया लेकिन इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार के ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे चल रहे ट्रक में जाकर टकरा गई और आगे तथा पीछे ट्रक से टक्कर होने के कारण कार पिचक गई। हादसे के बाद उसमें सवार लोग दब गए। इस हादसे में कानपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज के चार स्टूडेंट और एक चालक की मौत हुई है।
मृतकों की पहचान बीटेक की छात्रा आयुषी पटेल और गरिमा त्रिपाठी तथा छात्र प्रतीक सिंह और सतीश के रूप में हुई। इसके अलावा कर चला रहा चालक विजय साहू की भी मौत हो गई। विजय साहू सनिगवां का रहने वाला था।
कार को कटर से काटकर निकाले गए शव
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आगे और पीछे दोनों तरफ से ट्रक से दब जाने के चलते कार में सवार लोग भी दब गए थे। काफी मशक्कत के बाद भी उनका शव बाहर नहीं निकाला जा सका।
उसके बाद पुलिस द्वारा कटर मंगाया गया। कटर मंगाने के बाद कार को काटकर उसमें फंसे सभी लोगों का शव बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। मरने वाले सभी लोगों की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications