कानपुर: गंगा स्नान करने आए तीन दोस्त डूबे, दूसरे दिन भी तलाश जारी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले पांच दोस्त होली खेलने के बाद गंगा नदी में नहाने गए थे। तभी पांच में से तीन युवक गंगा नदी में डूब गए। तीन दोस्तों के डूबने की घटना से घाट पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई। वहीं, पुलिस ने डूबे युवकों को ढूंढने के लिए गोताखोरों की टीम लगायी। घंटों की मशक्कत के बाद भी गोताखोर डूबे युवकों को तलाश नहीं कर पाए। फिलहाल दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Three friends drowned in Kanpur Ganges river

जानकारी के अनुसार, पनकी रतनपुर कॉलोनी के रहने वाले पांच दोस्त 10 मई को शिवराजपुर थाना इलाके के सरैया घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। जिनमें से तीन युवक दिव्यमणि, सचिन और रिंकू गंगा में गहराई में जाने की वजह से डूब गए। घाट पर मौजूद उनके दो साथियों नरेश व प्रवेश ने उन्हें डूबता हुआ देख आवाज लगायी। इससे पहले कोई मदद को पहुंच पाता तीनों गहरे पानी में समा गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी देने के साथ ही युवकों के परिजनों को भी सूचना दी।

युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। वहीं डूबने वाले युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। गोताखोरों की टीम गंगा में उन्हे ढूंढने का प्रयास कर रही है। हालांकि समय बीतने के साथ युवकों के जीवित मिलने की संभावना कम होती जा रही है। फिलहाल पुलिस ने बॉडी रिकवर करने का भी प्रयास शुरू कर दिया है जिसके लिए जाल डलवाया गया है।

शिवराजपुर थानाध्यक्ष महेश यादव का कहना है कि गंगा नदी में नहाने के दौरान तीन युवक डूब गए थे। जैसे ही पुलिस को जानकारी हुई गंगा में गोताखोरों की टीम लगायी गयी है। घंटो की मशक्कत के बाद भी गोताखोरों को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बड़ा जाल मंगवा कर गंगा में डलवाया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक डूबे हुए युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+