कानपुर: अर्थी पर लिटाते ही जी उठा मुर्दा, इशारों में बोला- मैं अभी जिंदा हूं...
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, जो बात हम आपको बताने जा रहे है वो किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि हम इसे करिश्मा ही कहेंगे। जिस इंसान की अर्थी तैयार हो चुकी हो और श्मशान ले जाने के लिए इकट्ठा हो गए हों, वहा इंसान अचानक जी उठे।

मामला कानपुर के नयागंज का है। यहां पानी के बताशे की मशहूर दुकान चलाने वाले शंकर बताशे वाले को दिवंगत समझ परिजनों ने उनके दाह संस्कार की तैयारियां कर ली थी। लेकिन जब उनको अर्थी पर लेटाया जाने लगा, वह बोल उठे कि कहां ले जा रहे हो। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।
यह देख सभी हैरत में आ गए और आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां चार घंटे बाद उनका निधन हो गया। हरबंश मोहाल थाने के 64/80 गड़रिया मोहाल में रहने वाले 80 वर्षीय शंकर की रविवार तडके तबीयत खराब हुई और उनका शरीर मृत मिला। सांस और धड़कन न चलने से उन्हें परिजनों ने मृत समझ लिया।
उनके दाह संस्कार की तैयारियां होने लगीं। उनकी अर्थी तैयार हो गई और कंडे भी सुलगा दिए गए। जब उनको सुबह 11 बजे नीचे उतार कर लाया जाने लगा तो उन्हें होश आ गया और इशारों में कहा कि कहां ले जा रहे हो। इस पर परिजनों में आशा की एक किरण दिखी और आसपास के लोग भी हतप्रभ हो गए। आनन-फानन में माल रोड के नार्थ स्टार अस्पताल ले जाया गया। चार घंटे जीवित रहने के बाद उनका निधन हो गया। भगवतदास घाट में उनका अंतिम संस्कार कराया गया।
शराब पीने से हुई थी लोगों की मौत
कानपुर जिले में शनिवार की देर रात जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि ग्राम प्रधान समेत छह लोगों की हालत गंभीर है। सभी गंभीर हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मरने वालों में एक स्वास्थ्यकर्मी और ट्रक ड्राइवर शामिल है। घटना के बाद से गांव में अफरा तफरी का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications