कानपुर: पिता को मुखाग्नि देने गए बेटे ने श्‍मशान में तोड़ा दम, एक साथ जली दोनों की चिताएं

कानपुर, मई 27: यूपी के कानपुर में द‍िल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता की मौत के सदमे में बेटे ने भी दम तोड़ द‍िया। बेटा, प‍िता का अंत‍िम संस्‍कार करने के ल‍िए श्‍मशाम गया था। अंति‍म संस्‍कार की तैयार‍ियां चल रहीं थी, तभी बेटा बेहोश होकर ग‍िर पड़ा। परिजन उसे अस्‍पताल लेकर गए, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषि‍त कर दिया। पिता के बाद पुत्र की भी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद पिता-पुत्र की एक साथ चिता जला कर अंतिम संस्कार किया गया।

son lost life at crematorium during father funeral

बीमारी से हुई थी प‍िता की मौत

मामला कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। सरसौल कस्बे में रहने वाले संतोष शुक्ला (75) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। संतोष शुक्ला के दो बेटे थे। राघवेंद्र शुक्ला और धर्मेंद्र शुक्ला। बड़े बेटे राघवेंद्र शुक्ला की शादी हो चुकी है। वहीं, धर्मेंद्र शुक्ला (34) की शादी नहीं हुई थी। वह कस्बे में ही पान की गुमटी में बैठता था। धर्मेंद्र शुक्ला अपने पिता के सबसे करीब था। बुधवार को बीमारी के चलते संतोष शुक्ला की मौत हो गई।

एक साथ हुआ प‍िता-पुत्र का अंत‍िम संस्‍कार

राघवेंद्र शुक्ला और धर्मेंद्र शुक्ला दोनों बेटे पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए शव को नजफगढ़ श्मशान घाट ले गए थे। घाट पर पिता के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रहीं थी। इसी बीच अचानक धर्मेंद्र शुल्‍का बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन धर्मेंद्र को सरसौल के एक प्राइवेट अस्‍पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार शाम घाट पर पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+