कानपुर: रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने केयरटेकर की नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, गिरफ्तार
कानपुर, 10 अगस्त: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 13 साल की किशोरी से रेप के आरोप में एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का पिता इंस्पेक्टर के घर पर केयरटेकर के रूप में काम करता है। पीड़ित ने सोमवार को चकेरी थाने में तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल कराने के बाद मंगलवार को पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपी को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

केयरटेकर की बेटी से की दरिंदगी
मामला कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी का है। मूलरूप से प्रयागराज के रहने वाले दिनेश चंद्र त्रिपाठी चकेरी में इंस्पेक्टर के पद पर रहते हुए फ्रेंड्स कॉलोनी में घर बनवाया था। दिनेश चंद्र और उनका परिवार प्रयागराज में रहता है। यहां घर की देखभाल के लिए उन्होंने महराजपुर निवासी कैटरिंग कारीगर को सौंपी थी। कारीगर मकान में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था।
पिता ने इंस्पेक्टर को रंगे हाथों पकड़ा
पीड़ित ने बताया तीन दिन पहले वह दिनेश चंद्र त्रिपाठी कानपुर आया था। रविवार रात को 13 साल की बेटी और 17 वर्षीय बेटा दिनेश त्रिपाठी के साथ कमरे में टीवी देख रहे थे। रात होने पर बेटा सोने के लिए चला गया। बेटी टीवी देखती रही। जब काफी समय तक वह नहीं लौटी तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा। वहां दिनेश त्रिपाठी बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। पीड़ित ने बताया कि रंगे हाथों पकड़े जाने पर दिनेश त्रिपाठी ने शिकायत न करने का दबाव बनाया। पीड़ित ने सोमवार को चकेरी थाने में तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। वहीं, आरोपी पूर्व इंस्पेक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications