पुलवामा हमले में शहीद की पत्नी ने ससुर-देवर पर लगाया मुआवजे की रकम हड़पने का आरोप
Kanpur news, कानपुर। पुलवामा में हमले में शहीद हुए प्रदीप यादव की पत्नी ने परिवारवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कानपुर के जिला अस्पताल पहुंची शहीद की पत्नी ने डॉक्टर से आपबीती सुनाते हुए बताया कि ससुर और देवर ने मुआवाजे का आधा पैसा अपने पास रख लिया और जो भी पति के नाम पर पैसा आ रहा है वह अपने कब्जे में करते जा रहे हैं।

शहीद की पत्नी का ससुर-देवर पर आरोप
बता दें, पुलवामा आतंकी हमले में प्रदीप यादव शहीद हो गए थे। यूपी सरकार ने उनके परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी थी। वहीं, अब शहीद की चार महीने की प्रेग्नेंट पत्नी का कहना कि उसके ससुर और देवर ने आधा पैसा अपने पास रख लिया है। यही नहीं जो भी पति के नाम पर पैसा आ रहा है वह अपने कब्जे में करते जा रहे हैं।

घर से निकाल दिया था बाहर
शहीद की पत्नी नीरज यादव के मुताबिक, पति प्रदीप यादव जब जीवित थे तभी ससुर ने उन्हें घर से निकाल दिया था। पत्नी को अपने पति के शहीद होने के बाद सरकार की तरफ से और देश के लोगों ने शहीद के नाम पर जो भी पैसा दिया था वह पैसा कहीं ना कहीं ससुर और उनके देवर ने हड़प कर गए हैं। जिला हॉस्पिटल की डॉक्टर सपन गुप्ता ने कहा कि चार महीने की प्रेग्नेंट शाहिद की पत्नी कन्नौज और कानपुर के चक्कर काट रही है। वहीं, शहीद की पत्नी देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री से गुहार लगा रही है कि उसके पति की शहादत बेकार ना जाए।












Click it and Unblock the Notifications