गन फैक्ट्री की तरफ से शहीदों के परिवार को 2-2 लाख की सहायता, किया गया सम्मान
Kanpur news, कानपुर। पुलवामा हमले में शहीद हुए कानपुर के श्यामबाबू और प्रदीप यादव के परिवार को स्माल आर्म्स फैक्ट्री की तरफ से दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरदोई की एक व्यापारी महिला ने सवा लाख रुपए की मदद की।

पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे ही अभियान चलाती रहे सरकार
शहीद प्रदीप की पत्नी नीरजा यादव ने पकिस्तान से वापस लौटे पायलट अभिनंदन के लिए खुशी जाहिर करते हुए मोदी सरकार से अपील की है कि सरकार जो कर रही है अच्छा कर रही है, लेकिन सरकार पकिस्तान के खिलाफ ऐसे ही अभियान चलाती रहे, क्योंकि पकिस्तान पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता।

पति को मिले शहीद का दर्जा
केंद्र सरकार से कहा, ''मेरे पति को शहीद का दर्जा मिले, जिससे मेरे बच्चों का पालन पोषण हो सके और नौकरियां भी मिल सके।'' वहीं, गन फैक्ट्री के जीएम का कहना है कि यह शहीदों के लिए एक छोटा सा सम्मान है। उनको सम्मानित करके हम खुद को गौरवान्नित महसूस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications