शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध में युवक ने गंवाया निजी अंग, काटकर खेत में फेंका
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक का गुप्तांग काटने का मामला आया है। युवक का शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध था। यह बात जब महिला के ससुर और जेठ को पता चली तो दोनों ने मिलकर युवक की पिटाई की। बुरी तहर पिटाई के बाद धारदार हथियार से उसका गुप्तांग काट दिया गया। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है। दोनों तरफ से पुलिस थाने में तहरीर दी गई है जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरा मामला ककवन थाना क्षेत्र के नदिहा गांव का है। जहां अरुण को शादीशुदा महिला से संबंध बनाना इतना महंगा पड़ा कि उसे अपना निजी अंग गंवाना पड़ा। दरअसल गांव में ही रहने वाली एक शादी शुदा महिला से अरुण के प्रेम संबंध हो गए थे। महिला के ससुर को जब प्रेम संबंधों की जानकारी हुई तो वह आक्रोश में आ गया। एक दिन अरुण जब अपने खेत से वापस आ रहा था उसी दौरान उसको पकड़कर पिटाई करने के बाद धारदार हथियार से उसका गुप्तांग काटकर खेत में फेंक दिया।

अरुण घायल अवस्था में किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना के बारे में बताया। अरुण के परिजनों ने इस घटना की जानकारी ककवन थाने में दी जिसके बाद पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। महिला की तरफ से छेड़छाड़ जबकि अरुण की तरफ से गुप्तांग काटने की तहरीर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने इस घटना पर बताया कि एक ही घटना के दो विपरीत तथ्य बताए जा रहे हैं इसमें एक को हिरासत में लिया गया है। अभी इसकी गहराई से जांच चल रही है।
ये भी पढ़ें- Video: बाबरी विध्वंस बरसी पर वाराणसी में काला दिवस, 6 हजार दुकानें बंद
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications