घर में सट्टा खिला रहा था सपा छात्रसभा का प्रदेश सचिव, पुलिस ने बरामद किए 13 लाख कैश
Kanpur news, कानपुर। कानपुर में बजरिया पुलिस और एसएसपी की स्वाट टीम ने देर रात आईपीएल में सट्टा खिलाने वाले दो लोगों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब दोनों अभियुक्त मैच में सट्टा खिलवा रहे थे। पुलिस ने दोनों के पास से एक एलईडी टीवी ,एक सेटबॉक्स ,आठ मोबाइल ,सट्टा खिलाने वाली पर्चियों के साथ 13 लाख 37 हजार चार सौ 60 रुपए बरामद किये है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों सटोरियों को जेल भेज दिया।

ख़ास बात ये है की गिरफ्तार हुआ आरोपी शनि जायसवाल समजवादी पार्टी की छात्र सभा का प्रदेश सचिव है। वह सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का ख़ास भी है। देर रात मुखबिर ने सूचना दी की सीसामऊ बड़ा बाजार में दो लोग एक घर में आईपीएल मैच में सट्टा खिलवा रहे थे। जिसपर पुलिस और एसएसपी की स्वाट टीम ने मौके पर पहुंच छापेमारी की।

दोनों अभियुक्त मौके पर सट्टा खिलवाते हुए मिले। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त संदीप गौड़ और सनी जायसवाल बजरिया के ही रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications