PM Modi Kanpur Visit: पीएम मोदी का उत्तर प्रदेश दौरा आज, कानपुर को देंगे 47 हजार करोड़ की सौगात

PM Modi Latest News Hindi Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह कानपुरवासियों को 47573 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें कानपुर मेट्रो का लोकार्पण भी शामिल है। आइए एक नजर डालते हैं मोदी के कार्यक्रम पर -

कानपुर के सीएसए मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पीएम कार्यक्रम को लेकर 3 हैलीपेड और 25 पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट हैं। पीएम प्रदेश को 47,573 करोड़ रुपये की लागत वाली 15 बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह दोपहर 2:10 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से 2:35 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 2:40 बजे मंच पर आएंगे और 35 मिनट तक विकास योजनाओं पर संबोधन देंगे। 3:45 बजे मंच से प्रस्थान कर 4:25 बजे कानपुर से रवाना हो जाएंगे।

pm modi

इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

पनकी तापीय विस्तार (660MW)- 8,305 करोड़ रुपए
घाटमपुर नवेली पावर प्लांट (660MW)- 9,337 करोड़ रुपए
कानपुर मेट्रो (चुन्नीगंज से सेंट्रल)- 2,120 करोड़ रुपए
एटा, ओबरा और खुर्जा तापीय परियोजनाएं- 26,674 करोड़ रुपए

इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

गौरिया पाली मार्ग चौड़ीकरण- 113 करोड़ रुपए
नर्वल-डिफेंस मोड़ मार्ग- 187 करोड़ रुपए
यीडा, ग्रेटर नोएडा में 220KV उपकेंद्र- 140 करोड़ रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+