पूर्वा एक्सप्रेस में सवार यात्री ने बताया हादसे का आंखों देखा हाल, शीशे को तोड़कर बचाई जान

Kanpur news, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास शनिवार देर रात को बड़ा रेल हादसा हो गया। हावड़ा से दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस(12303) के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसमें 4 डिब्बे पूरी तरह से पलट गए। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जिला प्रशाशन व पुलिस ने तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू किया। ट्रेन हादसे में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

passengers broke glasses and escaped after poorva express train derails

पूर्वा एक्सप्रेस से अलीगढ़ जा रही महिला यात्री साधना ने बताया कि वह बी-3 कोच में थी और अचानक ट्रेन के डिब्बे पलटने लगे सभी लोग बोगी में फंस गए। जान बचाने के लिए सभी लोग चिल्लाने लगे थे। बोगी की खिड़की को तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। फिलहाल स्थिति सामान्य सभी यात्रियों को दूसरी ट्रैन से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है।

passengers broke glasses and escaped after poorva express train derails

यात्रियों ने बताया कि वो सो रहे थे अचानक से एक तेज धमाका हुआ जिसके बाद चीख पुकार मच गई। देखने पर पता चला की ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए। प्रयागराज मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी मनीष सिंह ने फोन पर बताया कि पेंट्रीकार समेत 12 बोगियां डिरेल हुई हैं जिनमें स्लीपर के दो एस-8,एस-9। ऐसी के बी-1 से बी-5 व ए-1,2 एसएलआर एच ए-1 और पेंट्रीकार शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+