ऑड-इवेन के बाद कानपुर में सेल्फी विद ट्रैफिक का अभियान
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के लोगों को ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। अब लोगों को सेल्फी के जरिए जाम से मुक्ति मिलेगाी। कानपुर के आईजी ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि कानपुर में 15 ऐसी जगहों को चिन्हित किया गया है जहां अगर जाम लगता है तो लोगों उस जगह की सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर साझा करें।

जाम की सेल्फी खींचकर अगर आप www.facebook.com/1numberbharosa के फेसबुक पेज पर साझा करते हैं तो तुरंत कार्यवाही की जाएगी और उस जगह से जाम को खत्म करने की तत्काल कोशिश की जाएगी। जैसी ही कोई जाम की फोटो सोशल मीडिया पर साझा करता है तुरंत ट्रैफिक पुलिस उस जगह से जाम को खत्म करने की कोशिश में जुट जाएगी। कानपुर के आईजी ने लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए इस अनोखी पहल की शुरुआत की है।
कानपुर नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप करने के सम्बनध में दिनांक 19.01.2016 से 15 दिवस के लिए ‘’सेल्फी विथ ट्रैफिक ‘...
Posted by 1number on Monday, January 18, 2016
यह व्यवस्था मंगलवार से अगले 15 दिनों तक लागू रहेगी। इसके लिए जिन 15 जगहों को चिन्हित किया गया है वह हैं जाजमऊ चौकी, रामादेवी सब्जी मंडी कट, विजयनगर चौराहा, जरीब चौकी चौराहा, मोतीझील चौराहा। गुटैया क्रासिंग, अफीम कोठी चौराहा। राकेट तिराहा, घंटाघर। झकरकटी। मरे कंपनी पुल, मूलगंज चौराहा। गुमटी, नौबस्ता, नंदलाल चौराहा।
अगले 15 दिवस तक प्रतिदिन प 10 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक तथा सांय 06.00 से 8.00 बजे तक की फोटो पोस्ट करेगें साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि शेष सभी थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्र की भीड़भाड़ वाले इलाको की और विशेष रूप से स्कूल/ कालेजो के पास की फोटो भी उक्त समय की लेकर उपरोक्त साइड पर भेजेगे।
उपरोक्त सम्बन्ध में कानपुर की जनता से यह भी अपील है कि वह भी उक्त चौराहों की ट्रैफिक सेल्फी भेजे ताकि यातायात व्यवस्था में और सुधार किये जा सके -आई० जी०, कानपुर जोन, कानपुर












Click it and Unblock the Notifications