वैलेंटाइन डे पर लवकुश से मानवी ने की थी शादी, आठ दिन बाद मिली खौफनाक मौत

कानपुर। शादी के आठ दिन बाद नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के ससुरालीजन बीमारी से मौत होने के दावा कर रहे थे, लेकिन सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समाने आ गई, जिसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला कानपुर जिले के नर्वल थानाक्षेत्र का है। बता दें कि उन्नाव के फत्तेपुर चौरासी के दयालखेड़ा निवासी चंद्रपाल की बेटी मानवी उर्फ राजदुलारी (21) की शादी 14 फरवरी को नर्वल थाना क्षेत्र के हथेरुआ गांव निवासी किसान हरपाल के बेटे लवकुश कोरी से हुई थी। बड़े भाई दुर्गेश ने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब लवकुश ने फोन कर जानकारी दी कि मानवी की तबीयत खराब हो गई है। उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। इस पर दुर्गेश परिजनों के साथ ससुराल पहुंचे। यहां बेड पर मानवी मृत पड़ी थी।

दहेज के लिए करते थे मारपीट

दहेज के लिए करते थे मारपीट

बड़े भाई दुर्गेश का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में कार और रुपयों की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर मानवी के ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि दहेज में कार न देने पर शादी के आठ दिन बाद उसकी बहन मानवी की गला दबाकर हत्या कर दी। बेटी को मृत अवस्था में देख मायके पक्ष के लोग हंगामा काटना शुरु कर दिया। वहीं हंगामे की सूचना पर रविवार को नर्वल थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पता चला कि पता चला कि गला दबाकर मानवी को मारा गया। शरीर पर भी चोटों के निशान मिले हैं। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+