कानपुर में फैली रहस्यमयी बीमारी, 3 की मौत 1000 से ज्यादा बीमार
कानपुर। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर को एक संदिग्ध बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। इस बीमारी के चलते अब तक तीन लोगोंं की मौत हो चुकी है, जबकि एक हजार से ज्यादा लोग बीमार पड़ चुके हैं।

कानपुर के बौहारा गांव में फैली संदिग्ध बीमारी के चलते पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वहीं इस बीमारी के चलते जिला प्रशासन ने कई डाक्टरों की टीम को गांव रवाना कर दिया है। साथ ही कई मरीजों को गांव से शहर के अस्पताल भेजने का सिलसिल जारी है। डॉक्टर मरीजों के रक्त की जांच से इस बीमारी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
जिस तरह से इस बीमारी की चपेट में एक हजार से अधिक लोग बीमार पड़े हैं, उसने गांव में हड़कंप मचा दिया है। बीमार होने वालों में महिलायें और कई बच्चे भी शामिल हैं। बीमार लोगों ने अचानक तेज बुखार और जोड़ो में दर्द की शिकायत की है।
संदिग्ध बीमारी को देखते हुए पूरे गांव में कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है, नालियों और जगह-जगह जमा गंदगी को साफ किये जाने का अभियान शुरु कर दिया है। इलाके में फॉगिंग मशीन से लोगों को इस बीमारी के फैलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications