जोशी का जोश पड़ा ठंडा, कानपुर में नहीं मिला गोद लेने लायक कोई भी गांव
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसदों को एक गांव गोद लेने का आदेश दिया है। हर सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र से एक गांव को गोद लेने की प्रक्रिया भी शुरु कर दिया है, लेकिन कानपुर शहर से भाजपा सांसद मुरली मनोहर जोशी अपने संसदीय क्षेत्र में कोई भी गांव गोद नही लायक नहीं मिला।

जी हां, ऐसा नहीं है कि जोशी कोई गांव गोद लेना नहीं चाहते थे बल्कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत शहर में कोई गांव नहीं आ रहा है, इसलिये जोशी कोई गांव गोद नहीं ले पाए। ऐसे में मोदी के आदेश का पालन करने के लिए अब वो कानपुर के आसपास के किसी अन्य संसदीय क्षेत्र में गांव ढूंढने और गोद लेने का फैसला किया है।
दरअसल भाजपा सांसद ऐसे गांव गोद ले सकते है जो गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, जिस गांव की आबादी 3000 से 5000 हजार के बीच होनी चाहियें तथा गांव में न्याय पंचायत की व्यवस्था होनी चाहियें।
ऐसे में जोशी के गोद लेने के लिए पनकी का सरायमीता और देहली सुजानपुरा गांव को चुना गया, लेकिन लेकिन यह दोनो गांव संवैधानिक व्यवस्था पर गोद लेने की श्रेणी में नहीं आते है। अब कानपुर के आसपास के इलाकों में गांव की तलाश की जा रही है जिसे जोशी गोद ले सके।












Click it and Unblock the Notifications