झाड़ियों में पड़ा मिला लापता युवती का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच
Kanpur news, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक लापता युवती का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवती की हत्या उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है।

खेत में काम करने गयी थी युवती
घटना कानपुर के पनकी इलाके का है। बहेड़ा गांव की रहने वाली युवती रीना मंगलवार को खेत पर काम करने गयी थी, लेकिन शाम को वापस नहीं लौटी। पूरी रात परिवार वाले बेटी की खोज में बेहाल रहे। बुधवार की सुबह परिजनों को रीना की हत्या की खबर मिली। सुबह खेत को जा रहे कुछ किसानों ने देखा। इसके बाद खबर पूरे गांव में फैली और लाश की शिनाख्त हो सकी। बता दें, युवती के पिता शिवप्रसाद का निधन हो चुका है और आजीविका के लिये पूरा परिवार खेतीबाड़ी करता है।

पुलिस के पास अब तक नहीं कोई सुराग
झाड़ियों में लाश मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से सुराग बटोरे और टेस्ट के लिये लैब भेजा। फिलहाल, पुलिस के पास कोई ऐसी ठोस सबूत नहीं है, जिससे वह हत्यारों तक पहुंच सके।

क्या कहती है पुलिस
डिप्टी एसपी राजेश पांडेय का कहना है कि पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इसके अलावा परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications