14 साल की लड़की के पेट में पल रहा था बच्चा, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में खुलासे के बाद सामने आई 16 साल के किशोर की करतूत

कानपुर। कानपुर के काकादेव इलाके में रहने वाली 14 साल की किशोरी को पेट में अचानक तेज दर्द उठा। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसका अल्ट्रासाउंड किया। इसके बाद जो सच सामने आया उसे सुनकर किशोरी के घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, किशोरी प्रेग्नेंट थी और उसके पेट में कई माह का गर्भ था। परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की जिससे के बाद एक और हैरान करने वाली हकीकत सामने आई।

16 साल का किशोर कर रहा था रेप

16 साल का किशोर कर रहा था रेप


इलाके में रहने वाला 16 साल का किशोर 14 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ कई महीनों से हैवानियत कर रहा था। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि किशोरी कई माह की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लड़की के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में रहने वाला 16 वर्षीय किशोर 14 साल की किशोरी के घर पर आता जाता था। इसी बीच उसने बहला-फुसलाकर किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बना लिए।

सात महीने तक करता रहा किशोरी का यौन शोषण

सात महीने तक करता रहा किशोरी का यौन शोषण

जानकारी के मुताबिक, किशोर सात महीने तक किशोरी का यौन शोषण करता रहा। किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो उसे डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने पहले तो दवा दी, लेकिन फिर भी कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आने पर परिजनों के होश उड़ गए। घरवालों के पूछने पर नाबालिग ने बताया कि पिछले 7 महीने से घर में आने वाला किशोर उसके साथ संबंध बना रहा था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित ने बताया कि लड़की के घरवालों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्‍सो एक्ट नें मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी नाबालिग है उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+