कानपुर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, फार्च्यूनर और रोडवेज बस की टक्कर में 6 की मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अनियंत्रित तेज रफ्तार वॉल्वो बस डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा से आ रही फार्च्यूनर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में फार्च्यूनर सवार पांच लोगों के साथ बस चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

many persons dead in a car accident on Agra-Lucknow Expressway

जानकारी के मुताबिक, हादसा कानपुर के बिल्हौर स्थित मकनपुर थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बता दें कि बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम की वॉल्वो बस आगरा से 40 यात्रियों को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। वहीं, लखनऊ से तेज रफ्तार एसयूवी कार दिल्ली की ओर जा रही थी। सोमवार देर रात करीब 12:45 बजे रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित हो गई और दूसरी लेन पर चल रही कार को टक्कर मारते हुए रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार सवार पांच और रोडवेज के ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मकनपुर थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फॉर्च्यूनर कार दिल्ली निवासी सुनीता सिंह के नाम से पंजीकृत है। फॉर्च्यूनर सवार पांच व्यक्ति लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे, जबकि वॉल्वो बस आगरा से बिहार जा रही थी। इसी में बस यात्रियों के मुताबिक चालक को झपकी आ गई और अचानक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी लेन पर जा पहुंची। यात्रियों ने शोर मचाया तो चालक ने बस को मोड़ा और तभी बस सामने आ रही फॉर्च्यूनर से टकरा गई। इसके बाद बस चालक भी नियंत्रण खो बैठा और बस एक्सप्रेस वे की बैरीकेडिंग तोड़ते हुए सर्विस लेन पर जा गिरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+