कानपुर: आरिफ ने राजवीर बन युवती को प्रेमजाल में फांसा, शादी का वादा कर क‍िया रेप, FIR दर्ज

कानपुर। उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में मोहम्‍मद आरिफ नाम के एक युवक ने राजवीर केसर‍िया बनकर युवती से पहले फेसबुक पर दोस्‍ती की। फिर शादी का झांसा देकर उसका रेप किया। गर्भवती होने पर युवती ने युवक से शादी का दबाव बनाया, लेकिन युवक ने इनकार कर दिया। परेशान होकर युवती ने युवक के घरवालों की तलाश की और उनसे मिली, जिसके बाद उसे पता चला कि राजवीर केसर‍िया असल में मोहम्‍मद आरिफ है। युवक के इस झूठ का पता चलते ही युवती के होश उड़ गए। पीड़ि‍ता ने युवक के खि‍लाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

man misdeeds woman after friendship by hiding their identity in kanpur

क्‍या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, नवाबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती पेशे से फैशन डिजाइनर है। मोहम्‍मद आरिफ नाम के एक युवक ने राजवीर केसरिया नाम से फेसबुक आईडी बनाई और युवती से अपनी पहचान छ‍िपाकर दोस्‍ती की। युवक ने युवती की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। बातचीत बढ़ती गई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। उसने यह बात प्रेमी राजवीर केसरिया को बताई और शादी का दबाव बनाने लगी। इसके बाद राजवीर ने उससे बातचीत बंद कर दी। पीड़िता ने युवक के परिजनों से संपर्क किया तो उसे पता चला कि उसका असली नाम राजवीर केसरिया नहीं है, बल्कि मोहम्मद आरिफ है।

पुलिस कर रही युवक की तलाश

इस मामले में पीड़िता ने आरोपी प्रेमी आरिफ के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रेप, एससीएसटी एक्ट, गाली-गलौज की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। नवागंज थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+