पत्नी के सामने दोस्त की बीवी से बनाए शारीरिक संबंध, फिर पोर्न फिल्म दिखाकर कही ऐसी घिनौनी बात
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला ने अपने कारोबारी पति की घिनौनी हरकतों का खुलासा किया है। महिला ने बताया कि पति ने उसके सामने ही दोस्त की पत्नी से शारीरिक संबंध बनाए। फिर पोर्न फिल्म दिखाकर उसके दोस्त के साथ शारीरिक संबध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और प्रताड़ित किया जाने लगा।

15 अगस्त को की पार्टी, साथ बैठकर पी शराब
नजीराबाद के अशोक नगर में रहने वाले एक कारोबारी की पत्नी ने पति पर वाइफ स्वैपिंग का अरोप लगाते हुए एडीजी न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के मुताबिक, 15 अगस्त को पति का दोस्त अपनी पत्नी के साथ घर आया था। तीनों ने एक साथ पार्टी की, साथ में बैठकर शराब पी। इसके बाद पति का दोस्त अपनी पत्नी को छोड़कर चला गया।

पत्नी के सामने दोस्त की बीवी से बनाए शारीरिक संबंध
महिला ने बताया कि उसके पति ने अपने दोस्त की पत्नी से शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने पति की इस हरकत का विरोध किया तो बोला कि तुम्हे भी मेरे दोस्त के साथ ये सब करना पड़ेगा। अगले दिन यानि 16 अगस्त को पति अपने दोस्त के साथ घर आए और अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे।

पति बोला- बढ़ेगा बिजनेस
पति ने कहा कि ऐसा करने से बिजनेस बढ़ेगा। फिर पोर्न फिल्म दिखाकर दोस्त के साथ हमबिस्तर होने का दबाव बनाने लगे। महिला ने बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और रोज प्रताड़ित किया जाने लगा। मामले में एडीजी ने नजीराबाद थाने को जांच के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications