कानपुर में पुलिस हिरासत में युवक ने की आत्महत्या, भड़की हिंसा
कानपुर। मुख्यमंत्री की तमाम कोशिशों के बाद भी यूपी की पुलिस पटरी पर आने के लिए तैयार नहीं है। कानपुर में पुलिस की हिरासत में एक युवक ने फांसी लगा ली, आरोप है कि पुलिसवाले युवक से पैसों के लिए पुलिस स्टेशन लेकर आये थे।

कानपुर के चकेरी की अहिरवां चौकी में चोरी के आरोप में कमल बाल्मिकी (22) को पुलिस गिरफ्तार करके लायी थी, लेकिन उसने गुरुवार को सुबह फांसी लगा ली। वहीं जब चौकी में अन्य पुलिसकर्मियों ने युवक को फांसी पर लटका देखो तो चौकी के सभी पुलिसकर्मी वहां से भाग निकलें।
मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी ने चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं युवक की मृत्यु के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट गया और लोगों ने जमकर बवाल किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और पथराव किया।
गुस्सायी भीड़ ने काफी गांडियों को भी आग के हवाले कर दिया। कानपुर के एसएसपी शलभ माथुर ने मृत युवक के परिजनों की शिकायत पर एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।चौकी के इंस्पेक्टर, 2 दारोगा और 12 सिपाहियों को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications