कानपुर देहात में बड़ा सड़क हादसा, पांच लोगों की गई जान
कानपुर, 30 मई। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां बीती रात एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस टक्कर में 5 लोगों की जान चली गई है। यह सड़क हादसा मूसा नगर इलाके में हुआ है। कानपुर देहात के एसपी स्वप्निल ममगई ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि तेज रफ्तार कार सामने से आते हुए ट्रक से टकरा गई, जिसमे कम से कम पांच लोगों की जान चली गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह हादसा मुगल रोड स्ठित बीआरडी कॉलेज के सामने हुआ, जहां कार और बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही कार में सवार तीन अन्य लोगों की भी मौत हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें जिला अस्पताल में रफेर कर दिया गया है। कार सवार चित्रकूट जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार कानपुर नगर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र से 30 लोग मिनी बस से चित्रकूट जा रहे थे। घाटमपुर-हमीरपुर रोड़ पर आंधी की वजह से सड़क पर जाम लग गया था। हादसे में अशोक गुप्ता, राजेंद्र, प्रदीप और उनके पांच साल के बेटे रिवांस की मौत हो गई। थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि दोनों ही वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की रिपोर् दर्ज करके इसकी जांच की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications