Locust Group Attack: कानपुर में प्रवेश कर सकता है टिड्डी दल, DM ने किया अलर्ट जारी

कानपुर। हवा के रुख के साथ टिड्डी दल अपनी चाल और स्थान परिवर्तन कर रहा है। टिड्डी दल के स्थान परिवर्तन के कारण उत्तर प्रदेश के किसान दहशत में हैं। अलीगढ़, बदायूं, श्रावस्ती, कासगंज तथा कानपुर देहात के पास इसका कहर जारी है। वहीं, रविवार को कानपुर के गंगा बैराज और आसपास के इलाकों में टिड्डी दल देखा गया है, जो जालौन की तरफ से आया है। टिड्डी दल को देखते हुए कानपुर के जिलाधिकारी ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही कहा कि सभी लोग टिड्डी दल से बचाव के लिए शासन के निर्देशों का पालन करें।

Recommended Video

    Locust Group Attack: कानपुर में प्रवेश कर सकता है टिड्डी दल, DM ने किया अलर्ट जारी
    Locust team may enter Kanpur DM issued alert

    टिड्डियों का दल जालौन की तरफ से अकबरपुर पहुंचा था और यहां पर करीमपुर बिगाई गांव में डेरा जमा लिया था। कृषि विभाग के कीटनाशक छिड़काव तेज ध्वनि का उपाय करने पर यहां से टिड्डी तीन दलों में बंट गए थे और कानपुर नगर के चौबेपुर व शिवराजपुर की तरफ चले गए थे। इससे किसानों को राहत मिली है कि टिड्डी यहां से चले गए है लेकिन सतर्कता रखना अभी जरूरी है। हवा का रूख अगर जनपद की तरफ हुआ तो टिड्डी फिर लौट सकते है और फसलों का नुकसान करेंगे।

    टिड्डियों को फिलहाल रविवार शाम शिवली के पास देखा गया था जहां से इन्हें भगाया गया, लेकिन पास के ही कानपुर नगर में होने से इनके लौटने की संभावना बनी है। इसे लेकर कृषि विभाग अभी भी सतर्क है और एक टीम को शिवली की तरफ निगहबानी करने को लगा रखा है क्योंकि आशंका है कि अगर टिड्डी वापस आई तो इसी रास्ते से आ सकती है। किसानों को भी बता दिया गया है कि बचाव के लिए नजर बनाकर रखें और टिड्डी आने पर तुरंत सूचना दें। उपनिदेशक कृषि विनोद यादव ने बताया कि टिड्डी यहां से चली गई है, लेकिन अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि आसपास जनपदों में टिड्डी अभी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+