Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गोरखपुर केस: मनीष गुप्ता की पत्नी को सौंपा गया नियुक्ति पत्र, दो दिन बाद करेंगी ज्वॉइन

कानपुर, 10 अक्टूबर: कानपुर में मृतक मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी पद पर नियुक्ति दी गई। केडीए के अधिकारियों ने मनीष के घर पहुंच कर उनकी पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी भी मौजूद रहे। केडीए के अधिकारियों ने कहा कि मृतक मनीष की पत्नी अपनी सुविधा के अनुसार केडीए में ज्वॉइनिंग कर सकती हैं। उन्हें कुछ पेपर वर्क पूरे करने के लिए कहा गया है।

KDA officials handed over appointment letter to manish gupta wife meenakshi

बीजेपी विधायक ने कहा- सीएम ने जो वायदे किए, सभी पूरे किए

बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि सीएम योगी ने मृतक के परिजनों से जो भी वायदे किए थे, सभी पूरे कर दिए गए हैं। विपक्षी सीएम के सरकारी नौकरी के वायदे पर सवाल उठा रहे थे। अब मीनाक्षी को नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया गया है। मीनाक्षी ने कहा कि सोमवार को मनीष की तेरहवीं है, जिसकी वजह से वह सोमवार को ज्वॉइन नहीं करेंगी। वह मंगलवार को केडीए में ओएसडी का पद ज्वॉइन करेंगी। डीएम विशाख अय्यर ने बताया सीएम योगी के निर्देश पर उन्हें ओएसडी कानपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया है, जिसको लेकर कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी उनके घर नियुक्ति पत्र लेकर गए हैं।

गोरखपुर के होटल में हुई थी मनीष गुप्ता की मौत

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र निवासी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में एक होटल में पुलिस की पिटाई के बाद मौत हो गई थी। आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहे हैं। इन पुलिसकर्मियों पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दी गई है। साथ ही, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली गई है। पुलिस ने सभी आरोपित पुलिसकर्मियों की फोटो भी जारी की है।
मनीष की पत्नी मीनाक्षी का कहना है कि जब तक हत्यारे नहीं पकड़े जाएंगे, तब तक उन्हें चैन नहीं पड़ेगा। पति को खोने के बाद जीवनयापन के लिए नौकरी पर्याप्त है, लेकिन पुलिस हत्यारों को क्यों नहीं पकड़ पा रही है। ऐसा कैसे हो सकता है कि इतने बड़े मामले में पुलिस उन हत्यारों तक नहीं पहुंच पा रही है। मीनाक्षी ने कहा कि हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उन्हें सजा मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+