करौली सरकार आश्रम में अब हवन के लिए देने होंगे 2.5 लाख, इन प्रोडक्ट के रेट सुन उड़ जाएंगे आपके होश
karauli sarkar kanpur: करौली सरकार संतोष सिंह भदौरिया ने आश्रम में होने वाले एक दिवसीय हवन को फीस को दोगुना कर दिया है। जी हां...बाबा ने हवन की फीस 1.51 लाख से बढ़ाकर 2.51 लाख कर दी है।

karauli sarkar kanpur: नोएडा के डॉक्टर को बाउंसरों से पिटवाने के आरोपों में घिरे कानपुर जिले के करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया चर्चा में हैं। करौली बाबा बड़ी-बड़ी समस्याओं को झाड़-फूंक और हवन अनुष्ठान से दूर करने का दावे करते हैं। इसके साथ ही बाबा बीमारियों और राजनीतिक उथल-पुथल को ठीक करने का दावा करते हैं। तो वहीं, अब मीडिया की सुर्खियों में बने करौली बाबा ने अपने हवन की फीस को दोगुना कर दिया है।
जी हां...शुक्रवार 24 मार्च को करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया ने ऐलान किया कि उनके यहां एक दिवसीय हवन की फीस अब 2.51 लाख रुपये होगी। हालांकि, अभी तक यह फीस 1.51 लाख रुपए थी। दरअसल, करौली बाबा के आश्रम में पहुंचे मीडिया कर्मियों ने भक्तों से ली जा रही भारीभरकम फीस को लेकर सवाल किया। तो करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया ने कहा कि लोग डॉक्टर को भी इलाज के लिए फीस देते हैं। असाध्य रोगों के लिए वह लाखों रुपये खर्च करते हैं, वैसे ही यहां भी फीस लगती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करौबी बाबा संतोष सिंह भदौरिया ने इस दौरान हॉल में बैठे करीब 200 भक्तों के बीच में माइक से ऐलान किया कि त्वरित लाभ के लिए किए जाने वाले एक दिवसीय हवन के लिए अब से 2.51 लाख रुपये की फीस देनी होगी। हालांकि, अभी तक यह फीस 1.51 लाख रुपए थी। करौली सरकार ने शुक्रवार को दरबार से ऐलान करते हुए कहा कि यह फीस अप्रैल महीने से ली जाएगी। तो वहीं, करौली सरकार द्वारा एकाएक फीस बढ़ाए जाने पर कुछ भक्तों का कहना है कि बाबा ने ऐसा गुस्से में कहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले तीन सालों में आडंबर का दरबार लगाकर करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया ने अकूत संपत्ति बना ली और उनका दरबार 14 एकड़ में फैल गया है। बाबा अपने आश्रम में झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र और हवन करके लग्जरी जिंदगी जी रहा है, लेकिन बाबा के ही कुछ भक्तों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं, पुलिस भी अब बाबा के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने के मूड में है। ऐसा बताया जा रहा है कि करौली धाम आश्रम और उसके आसपास के इलाके में खुफिया विभाग (LIU) के सदस्य सक्रिय है।
Recommended Video

गाय का देशी घी 1800, 5 KG आटा 400 में
करौली सरकार धाम आश्रम में खाने पीने से लेकर सौंदर्य प्रसाधन तक के सामने बेचे जा रहे हैं। आश्रम में 1800 रुपए प्रति लीटर गाय का देशी घी बेचा रहा है। खबर के मुताबिक, आश्रम या आसपास कहीं भी कोई गोशाला नहीं है, जहा से इतना दूध आता हो। इसके अलावा आर्डर देने पर बंसी आटा की पांच किलो की बोरी 275 रुपये की मिलती है। तो वहीं, ग्रेन आटा की पांच किलो की बोरी 400 रुपये की है। आधा लीटर गुलाब जल की कीमत 230 रुपये है। उपटन फेस पैक की कीमत 150 रुपये और 225 रुपए आलू फेस पैक की कीमत है। लेकिन, इस बात की किसी को भी जानकारी नहीं कि इतना मंहगा प्रोडक्ट किस फैक्टरी से आते है।












Click it and Unblock the Notifications