Kanpur: ट्रक से टकराकर पलटा ऑटो, तीन लोगों की मौत, सात घायल

कानपुर। खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां बिल्हौर थाना क्षेत्र में ओवरटेक कर रहा एक ऑटो ट्रक से टकराकर पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और बचाव कार्य शुरू कर दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Kanpur: Three people die as a tempo they were travelling in collided with a dumper

ये हादसा बिल्हौर थाना क्षेत्र के इटावा-लखनऊ राजमार्ग पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ओवरटेक करने के चक्कर में एक ऑटो सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। तो वहीं, चीख-पुकार सुनकर हादसे की तरफ लोग दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी गई। एसआई बिल्हौर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। लोगों ने ऑटो में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला, जिन्हें पुलिस से एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया।

यहां डॉ. गोविंद प्रसाद ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि हमीरपुर राठ के चुरा गांव के रहने वाले अरविंद, पत्नी सावित्री, तीन वर्षीय बेटा राज और दो वर्षीय बेटी प्रांजलि, पुखरायां जवाहर नगर के संतोष वाजपेयी और राजपुर पैलावर के अरविंद पाल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एसआई बिल्हौर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो तीन लोग की मौत हो गई थी। शवों की पहचान की गई और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं, सात घायलों को इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक का चालक भाग गया, जिसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+