एडीजी लॉ एंड आर्डर के दावे को विकास दुबे के साथी शशिकांत की पत्नी ने बताया झूठा, कही ये बात
कानपुर। दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के साथी और 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश शशिकांत की पत्नी ने एडीजी लॉ एडं आर्डर प्रशांत कुमार के उसे दावे को झूठा बताया है, जिसमें उन्होंने 2 जुलाई की रात हुए शूटआउट के बाद पुलिस से लूटे गए असलहों में से एक इंसास राइफल और गोलियां शशिकांत के घर से बरामद होने का दावा किया था। शशिकांत की पत्नी ने उसे निर्दोष बताते हुए कहा कि वे तो खुद चाहती है कि जल्द से जल्द पुलिस की जांच पूरी हो और सच सामने निकलकर आए।

न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, शशिकांत की पत्नी का कहना है कि उसके पति जॉब करते थे और वे लोग किराए के मकान पर चौबेपुर शिफ्ट होने वाले थे। लेकिन विकास दुबे और अमर दुबे ने गांव छोड़ने पर मारकर झारखंड में फिकवा देने की धमकी दी थी। पत्नी ने कहा कि इस हत्याकांड में उनके पति का कोई हाथ नहीं है। उस रात भी वे जॉब से लौटे थे। फिर वारदात के बाद जब सभी फरार हुए तो उसके पति भी फरार हो गए। अब पुलिस कह रही है कि उनके घर से असलहा बरामद हुआ है। यह झूठ है।
पत्नी का कहना था कि वे खुद चाह रही थी कि पुलिस गिरफ्तार कर ले ताकि जांच में सच सामने आ जाए। अभी तक उनके ससुर का क्रियाकर्म भी नहीं हुआ है, क्योंकि वारदात के बाद से ही पति फरार हो गए थे। दरअसल, 3 जुलाई की सुबह पुलिस ने विकास दुबे के रिश्ते में मामा व शशिकांत के पिता प्रेम प्रकाश पांडे को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।
Recommended Video
एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कानपुर पुलिसलाइन में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए 2 जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद लूटे गए असलहों की बरामदगी के लिए कई टीमें लगाई गई थी। इसी क्रम में विकास गैंग के फरार चल रहे 50 हजार के इनामी शशिकांत को गिरफ्तार किया। एडीजी लॉ एंड आर्डर ने बताया कि शशिकांत ने पूछताछ में बताया कि वह पुलिस हत्याकांड की रात वारदात में शामिल था। उसने यह बात स्वीकारी है। एडीजी लॉ एंड आर्डर ने बताया कि शशिकांत की निशानदेही पर विकास दुबे के घर से पुलिस की एके-47और 17 बुलेट्स को बरामद किया गया है। वहीं, शशिकांत के घर से भी लूटी गई इंसास राइफल व जिन्दा कारतूस बरामद की गई है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications