कानपुर: छात्रा ने इस बात से आहत होकर खाया जहर, मां ने राजपुर थानेदार पर लगाया यह गंभीर आरोप

कानपुर: छात्रा ने इस बात से आहत होकर खाया जहर, मां ने राजपुर थानेदार पर लगाया यह गंभीर आरोप

कानपुर, 31 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां एक छात्रा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। छात्र को इलाज के लिए हैटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की मानें तो छात्रा की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वहीं, पीड़िता की मां ने राजपुर थाना प्रभारी को बेटी की इस हालत का जिम्मेदार बताते हुए गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता की मां की मानें तो इंस्पेक्टर उसकी बेटी को पिछले तीन दिन से थाने बुलवा रहा था। रविवार को उसने बेटी को कमरे में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इसी से आहत होकर उसकी बेटी ने जहर पी लिया।

Kanpur: Rajpur Police Station Incharge minor girl poison hallet hospital up police

यह पूरा मामला कानपुर देहात क्षेत्र के राजपुर थाने का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, चैनपुर गांव में महेश सिंह और अपनी पत्नी नीलम व अपने चार बच्चों के साथ रहते है। पीड़िता की मां ने बताया कि गांव के ही रहने वाले कुछ दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके पति महेश सिंह के ऊपर तेजाब डाल दिया। जिससे महेश गंभीर रूप से झुलस गया। इस मामले में महेश की पत्नी ने दबंगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट राजपुर थाने में दर्ज कराई थी। आरोप है कि इस मामले में राजपुर थाना इंचार्ज महेश सिंह की पत्नी नीलम और उसकी नाबालिग बेटी को थाने बुला लिया करता था।

थाने में किया जाता था परेशान
थाने में दो-चार घंटे लगातार पूछताछ की जाती थी। परेशान किया जाता था, जिससे पीड़ित परिवार काफी दिक्कत में आ गया था। आरोप है कि इंस्पेक्टर विनोद कुमार पिछले तीन दिनों से उसकी नाबालिग बेटी को फोन कर थाने बुलवाते थे और उसके साथ गंदी-गंदी बातें करते थे। अपने कमरे में उसे कई-कई घंटे तक बैठाकर रखते थे। वह जाने की कोशिश करती तो उसे धमकाते।

24 घंटे से बॉडी में नहीं हुई कोई हरकत
महिला के मुताबिक, किशोरी पूरे रास्ते यही रटते आई कि मेरे साथ आजतक किसी ने ऐसा नहीं किया है। उसने घर आकर जहर खा लिया। वहीं, अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि 24 घंटे से बच्ची की बॉडी में कोई हरकत नहीं हुई है। हालांकि, इस मामले में पुलिस अधिकारी अब सफाई दे रहे हैं कि लड़की से थाने में सीसीटीवी के सामने पूछताछ की गई थी। कानपुर देहात के एडिशनल एसपी घनश्याम चौरसिया ने इस मामले पर बयान जारी कर कहा है कि लड़की को एक सैनिक की पत्नी की फेसबुक आईडी की जांच के मामले में थाने बुलाया गया था। उसके साथ लेडीज सिपाही के सामने पूछताछ हुई। उससे फोन मांगा गया था लेकिन जब उसने फोन नहीं दिया तो उसे घर भेज दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+