Kanpur में रोक के बावजूद भी सड़क पर पढ़ी गई नमाज, पुलिस ने 1800 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR
कानपुर में रोक के बावजूद सड़क जमा कर कई जगहों पर नमाज पढ़ने गई। इस संबंध में कानपुर पुलिस ने 1800 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की है।

Kanpur News: खुले में या फिर सड़क जमा कर नमाज पढ़ने पर उत्तर प्रदेश के अंदर रोक लगाई गई थी। लेकिन, कानपुर जिले में ईद-उल-फितर के मौके पर खुले आम सड़क पर नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। रोक के बावजूद सड़क पर नमाज अदा किए जाने पर कानपुर पुलिस ने अब एक्शन लिया है।
कानपुर पुलिस ने तीन थानों में ईदगाह कमेटी के सदस्यों सहित 1800 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। ऐसा बताया जा रहा है कि वीडियो फुटेज के आधार पर इन लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। तो वहीं, अब पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
22 अप्रैल शनिवार को कानपुर जिले में पुलिस-प्रशासन के मना करने का बावदूद भी ईद की नमाज नमाजियों ने खुले में पढ़ी। इसको लेकर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से वीडियो इकट्ठा करवाए थे, जिसमें नमाजी सड़कों पर नमाज पढ़ते हुए दिखाई दिए थे।
Recommended Video

इस संबंध में बजरिया थाने के एसएसआई ओमवीर सिंह ने बताया कि ईद पर उनकी ड्यूटी बेनाझाबर स्थित मरकजी ईदगाह में लगी थी। ईदगाह कमेटी के सदस्यों के साथ ही लोगों को बताया गया था कि सड़क पर नमाज न पढ़ी जाए। इसके बाद भी लोग ईदगाह गेट के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने बैठ गए।
इस वजह से सड़क जाम हो गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते उन्होंने ईदगाह कमेटी के सदस्यों समेत 1,500 लोगों के खिलाफ बजरिया थाने में लोक सेवक के कर्तव्य में बाधा डालने, महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ऐसे ही जाजमऊ स्थित ईदगाह के बाहर दादा मियां मजार रोड पर नमाज पढ़े जाने पर बुधवार शाम चौकी प्रभारी राजबहादुर सिंह ने इंतजामियां ईदगाह जाजमऊ कमेटी के सदस्यों समेत 300 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेगमपुरवा चौकी इंचार्ज ने बेगमपुरवा ईदगाह कमेटी के सदस्यों समेत 50 लोगों के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सड़क पर नमाज अदा करने की वजह से यहां भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिस वजह से FIR दर्ज की गई है। बता दें कि ईदगाह कमेटी के सदस्यों और मौलवी को बताया गया था कि जिनकी नमाज छूट जाए, तो उन्हें दोबारा नमाज पढ़ाई जाए। इसके बाद भी नमाजियों ने सड़क पर चटाई बिछाकर नमाज अदा की।












Click it and Unblock the Notifications