बैंक लॉकर ठीक करने वाले ने ही तोड़े थे ताले, Kanpur पुलिस ने करोड़ों की चोरी का कुछ ऐसे किया खुलासा

कानपुर पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा की किदवई शाखा से लॉकर से तोड़कर गहने चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। चोर विभिन्न बैंक में लॉकर की मरम्मत का काम करता है।

Kanpur News

Kanpur News: बैंक ऑफ बड़ौदा की किदवई नगर शाखा में लॉकर काटकर करोड़ रुपए की ज्वेलरी पर हाथ साफ करने की घटना का कानपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चुराए गए करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपए जेवर भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बैंक में लॉकर ठीक करने आए शख्स ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

कानपुर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने इस घटना का खुलासा करते प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया कि पिछले दिनों नौबस्ता थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा किदवई नगर शाखा से ग्राहक रमा अवस्थी का लॉकर टूटा मिला था। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में बैंक कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।

इतना ही नहीं, पुलिस ने 18 महीनों की सीसीटीव फुटेज भी खंगाली तो उसमें बैंक लॉकर ठीक करने वाले एक कर्माचारी की भूमिका पुलिस को कुछ संदिग्ध प्रतीत हुई। जिसकी जानकारी बैंक कर्मचारियों से ली गई तो पता चला कि इस शख्स का नाम रोहित है और वह थाना रायपुरवा का रहने वाला है। रोहित एक निजी कंपनी के जरिए विभिन्न बैंको के खराब लॉकर को ठीक करने का काम करता है।

बैंक कर्मियों ने बताया कि कुछ दिन पहले यह लॉकर रिपेयरिंग हेतु बैंक आया था। पुलिस ने रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रोहित ने बताया कि जब भी मुझे लॉकर ठीक करने के लिए बुलाया जाता था तो मैं उसे खराब लॉकर को ठीक करने के साथ-साथ अन्य लॉकरों को तोड़कर उनमें रखे हुए सामान को अपने बैंग में रखकर ले जाता था।

Recommended Video

    कानपुर देहात: सड़क पार करते वक्त हुआ भीषण हादसा, मौत से मच गया कोहराम

    रोहित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि लॉकर ठीक करने वाला समझकर किसी को मेरे ऊपर कोई शक भी नहीं होता था। बताया कि सारा सामान मेरे घर में रखा हुआ है। पुलिस कमिश्नर बी पी जोगदंड ने आगे यह भी बताया कि इस मामले में बैंक की भी लापरवाही सामने आई है जिसको लेकर पुलिस ने आरबीआई को पत्र लिखे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+