Kanpur: गे-डेटिंग ऐप पर समलैंगिक से फ्लर्ट...रूम पर चुपके से बनाते थे वीडियो, फिर चलता था ब्लैकमेलिंग का खेल
Kanpur News: गे-डेटिंग ऐप से चलाए जा रहे 'सेक्सटॉर्शन' रैकेट का कानपुर पुलिस ने मंगलवार 8 अगस्त को भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी एसएससी और पॉलीटेक्निक की कोचिंग करने वाले स्टूडेंट्स है, जिन्होंने इस खेल को शुरू किया था।
पुलिस की मानें तो गिरफ्त में आए ये स्टूडेंट्स Blued App पर फर्जी प्रोफाइल बनाते थे, जिससे समलैंगिक से फ्लर्ट करके उन्हें अपने जाल में फंसा लेते थे। इसके बाद उनसे दोस्ती करके उनको अपने पास रूम पर बुलाकर डरा धमका कर समलैंगिकों का वीडियो बना लेते थे।

इसके बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कीमती सामान छीन लेते थे। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू होता था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) लाखन सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अगस्त 2023 को कल्यानपुर थाने में एक मामला सामने आया था। जिसमें कुछ लड़कें जो यहां पर कोचिंग करते हैं।
सभी की उम्र लगभग 20 से 22 साल के आसपास है। पुलिस ने 6 लड़कों को अम्बेडकर पुरम सेक्टर 8 के एक मकान से गिरफ्तार किया है। यह लड़के सोशल मीडिया के माध्यम से अलग-अलग लोगों से संपर्क करते है। उन्होने बताया कि इसमें मुख्य रूप से एक ऐप है, जिसका नाम है ब्लूड ऐप (Blued App)। यह ब्लूड ऐप गे डेटिंग ऐप है।
जिसमें होमो सेक्सुअल, समलैंगिंग ऐप है। जिसमें जो समलैंगिंग लोग हैं, वो अपना रजिस्ट्रेशन करते हैं। इसके बाद एक दूसरे संपर्क स्थापित करते हैं। इसके माध्यम से यह अलग-अलग लोगों से संपर्क करते थे। बताया कि इसके बाद सेक्सुअल इंटरकोर्स के बहाने उनको अपने रूप पर बुलाते थे और उनके साथ में शराब के साथ खाते-पीते थे।
एडिशनल डीसीपी ने बताया गैंग के सदस्य उनको घर बुलाने के बाद उनके साथ लूटपाट करते थे। उनके पास जो भी बहुमूल्य सामाग्री होती थी, जैसे मोबाइल, पैसे इत्यादि छीन लेते थे। इसके साथ ही उनके यूपीआई अकांउट में जौ पैसा होता था, उनको अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लेते थे।
आरोपियों को लगता था, यह लोग इस तरह की बातों को बाहर जाकर नहीं बताएंगे। इस तरह की हरकत बहुत लोगों के साथ की है। इसमें से 8 से 10 लोग हमारे संपर्क में हैं। पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट किया है। यह सभी आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। इनका किसी तरह का आपराधिक इतिहास नहीं है।
हालांकि, पुलिस पूछताछ में आरोपियों युवकों ने बताया कि Blued app पर दोस्त कर उन्हें मिलने के बुलाकते थे उनको धरा धमकर उनकी न्यूड वीडियो बनाते थे। इतना ही नहीं, उन्हें डरा धमकाकर UPI के माध्य से ऑनलाइन रुपए ट्रान्सफर कराते थे। जिससे हम लोग पैसा कमाकर अपने शौक पूरे करते थे।












Click it and Unblock the Notifications