Kanpur: रिहायशी इलाके के बीच चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 5 महिलाओं समेत एक आदमी को पकड़ा

Kanpur News: कानपुर के रिहायशी इलाके में एक मकान के अंदर सेक्स रैकेट का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची ने तलाशी के दौरान 5 युवतियों को और 1 आदमी को पकड़ा है।

Kanpur News: पिछले काफी दिनों से कानपुर जिले में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से 5 महिलाओं समेत एक अधेड व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस को मकान की तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बराम हुई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

बता दें, रिहायशी इलाके में एक मकान के अदर सेक्स रैकेट चलने का अंदेशा होने पर इलाके के लोगों ने घर में बाहर से ताला डाल दिया था और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट चलने का खुलासा किया, जिसके बाद आसपास के लोगों जमकर हंगामा किया।

Kanpur News

यह मामला कानपुर जिले के रावतपुर थानाक्षेत्र के आनंद नगर का है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक महिला 6 महीने पहले यहां रहने के लिए आई थी। इसके बाद उसके के मकान में महिलाओं और युवकों का आना-जाना शुरू हो गया था। जिसके बाद इलाके में पिछले कई दिनों से सेक्स रैकेट चलने की सुगबुगाहट थी।

रिपोर्टस के मुताबिक, 10 जून की शाम करीब पांच बजे मोहल्ले के लोगों ने मकान के बाहर ताला डालकर पुलिस को घर में देह व्यापार की सूचना दी। सूचना पर एसीपी कल्याणपुर विकास पांडेय के नेतृत्व में रावतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली। इस दौरान घर के अंदर से सात महिलाओं व दो पुरुषों को हिरासत में ले लिया गया।

Recommended Video

    कानपुर: नाबालिग किशोरी के साथ युवक ने की छेड़छाड़, सीसीटीवी में कैद हुई काली करतूत

    मकान से पुलिस को आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मुरादाबाद निवासी महिला देह व्यापार का धंधा चला रही थी। महिला का पति अशोक वाटिका चौराहे पर आम का ठेला लगता है। वहीं एक अधेड़ जो कमीशन पर ग्राहक बुलाकर लाता था उसको भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    एसीपी कल्याणपुर विकास पांडेय ने बताया महिलाओं की संदिग्ध उपस्थिति मकान के अंदर मिली, लेकिन देह व्यापार होना पुष्ट नहीं हुआ। मकान मालिक से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दूसरी ओर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आने जाने वालों की शिनाख्त कर देह व्यापार के आरोपों की पुष्टि की जाएगी।

    संचालिका को छोड़कर सभी महिलाएं स्थानीय हैं। एसीपी का कहना है कि स्थानीय लोगों के आरोप की जांच की जा रही है। यदि जांच में सत्यता पाई गई तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+