Kanpur चौकी इंचार्ज राजन मौर्य ने मंच से गाया बॉर्डर फिल्म का गाना, सोशल मीडिया यूजर्स ने की जमकर तारीफ
कानपुर यूनिवर्सिटी चौकी इंचार्ज राजन मौर्य ने मंच से बॉर्डर फिल्म का सॉन्ग 'ऐ गुजरने वाली हवा जरा मेरा इतना काम करेगी क्या' गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Kanpur News: सोशल मीडिया पर इन दिनों साल 1997 में आई फिल्म Border का एक गाना 'ऐ गुजरने वाली हवा जरा मेरा इतना काम करेगी क्या' वायरल हो रहा है। दरअसल, इस गाने को कानपुर यूनिवर्सिटी के चौकी इंचार्ज राजन मौर्य ने एक मंच पर खड़े होकर गाया है।
गाना गाते वक्त चौकी इंचार्ज राजन मौर्य पूरी तरह से इस गाने में डूबे नजर आ रहे है। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने उनका यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बता दें कि चौकी इंचार्ज राजन मौर्य वर्दी में है और मंच पर खड़े होकर गाना गा रहे है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मुताबिक, चौकी इंचार्ज राजन मौर्य ने जहां फिल्म बॉर्डर का गाना गया है वो शायक कई धार्मिक कार्यक्रम हो रहा था। कार्यक्रम के दौरान चौकी इंचार्ज राजन मौर्य ने माइक अपने हाथों में लिया और 'ऐ गुजरने वाली हवा जरा मेरा इतना काम करेगी क्या' सॉन्ग गाना शुरू कर दिया।
वीडियो देखें...
सोशल मीडिया पर चौकी इंचार्ज का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो 2 मिनट 6 सेकंड का है। इस वीडियो को @MohtaPraveenn के ट्विटर हैंडल से 27 मई को ट्वीट किया गया है। वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि कानपुर की यूनिवर्सिटी चौकी के इंचार्ज राजन मौर्य, गाना बढ़िया गाते हैं।
बता दें कि इस वीडियो को अभी तक 5 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 150 से ज्यादा लाइक और 19 लोगों री-ट्वीट किया है। साथ ही, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर्स ने लिखा, 'समा बांध दिया'।
तो वहीं रोहित सनातनी नाम के यूजर्स ने लिखा, 'अति सुंदर'। आभा सिंह नाम की एक यूजर्स ने लिखा, 'आवाज बहुत अच्छी है।' हालांकि, सोशल मीडिया पर जो यह वीडियो वायरल हुआ यह कब का है, इसके बारे कुछ पता नहीं चल सका है।
बता दें, चौकी इंचार्ज राजन मौर्य के क्षेत्र अंतर्गत मकड़ी खेड़ा में साईं का जागरण हो रहा था। जिसमें कई गायक आए हुए थे, लेकिन सब इंस्पेक्टर राजन मौर्या ने अपने गाने की जब उनसे गुजारिश की तो आयोजक लोग मान गए।
इसके बाद तो सब इंस्पेक्टर राजन मौर्य ने समा ही बांध दिया। सबसे पहले राजन मोरिया ने देशभक्त का गाना गया। इस दौरान उन्होंने भारत मां की जय का नारा भी लगवाया। इसके बाद कृष्ण जी का भजन गाया, जिसमें वहां मौजूद सैकड़ों भक्त मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे।












Click it and Unblock the Notifications