Kanpur: पनकी ऑक्सीजन प्लांट में रिफिलिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट, एक कर्मचारी की मौत, दो घायल
Kanpur: पनकी ऑक्सीजन प्लांट में रिफिलिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट, एक कर्मचारी की मौत, दो घायल
Kanpur, April 30: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां पनकी ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार की सुबह ऑक्सीजन सिलेंडर में रिफिलिंग के दौरान विस्फोट हो गया। विस्फोट में एक कर्मचारी को मौत हो गई, जबकि दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दोनों कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
Recommended Video

गोविंद नगर सर्कल के एसीपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पनकी ऑक्सीजन प्लांट पर आज सुबह ऑक्सीजन सिलेंडर में रिफिलिंग के दौरान विस्फोट हो गया। विस्फोट की वजह से रिफिलिंग कर रहे है एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
बताया कि पनकी गैस प्लांट में किदवई नगर के एक अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग के लिए आया था। उसका एक सिलेंडर संभवत: कमजोर था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications