Kanpur News: कारोबारी को धमकाकर दो दरोगा और एक कांस्टेबल ने लूटे 5.30 लाख, अब हुई ये बड़ी कार्रवाई
Kanpur Crime News: कानपुर जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तीन पुलिसकर्मियों ने हार्डवेयर कारोबारी को डरा धमकाकर 5.30 लाख रुपए लूट लिए। तो वहीं, तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया

kanpur police news: कानपुर पुलिस अक्सर अपने कारनामों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में कानपुर जिले की पुलिस कुछ ऐसा कारनामा कर डाला है कि वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, यहां तीन पुलिसकर्मियों ने बुधवार (22 फरवरी) को हार्डवेयर कारोबारी को डरा धमकाकर 5.30 लाख रुपए लूट लिए।
Recommended Video
इस मामले की शिकायत पीड़ित कारोबारी ने सचेंडी थाना पुलिस से की। जिसके बाद मामले की जांच की गई और तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। यह मामला कानपुर जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक, हार्डवेयर कारोबारी सत्यम शर्मा कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सत्यम शर्मा ने सचेंडी को जानकारी देते हुए बताया कि वह बुधवार को अपने व्यापार के सिलसिले में कानपुर आया था। देर शाम वापसी के वक्त दीपू चौहान ढाबे के पास तीन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। दो सादे कपड़ों और एक वर्दी पहने हुए था।
आरोप है पुलिसकर्मियों ने उसे डरा धमका कर चेकिंग के बहाने पास में रखे 5.30 लाख रुपये लूट लिए। पुलिसकर्मियों द्वारा व्यावारी के साथ लूट की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि पीड़ित युवक ने सचेंडी थाने में शिकायत की थी। जब इस घटना की सचेंडी थाना प्रभारी द्वारा जांच की गई तो उसमें आरोप सही पाए गए।
तीनों पुलिस कर्मियों की पहचान एसआई यतीश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल अब्दुल राफिद यह दोनों पुलिस कर्मी सादी वर्दी में थे और वेस्ट जोन में तैनात हैं। इसके साथ ही दारोगा रोहित सिंह थाना सचेंडी में तैनात है। तीनों पुलिस कर्मियों अरेस्ट कर लूट, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साथ ही, तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
बताया कि पुलिस कर्मियों के पास से 5.30 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि हार्डवेयर कारोबारी की मुखबिरी जुआरियों ने की थी। अब पुलिस उन जुआरी मुखबिरों को भी तलाश रही है।












Click it and Unblock the Notifications