Kanpur: दारोगा ने महिला को किया वीडियो कॉल, बोला- 'अपने कपड़े उतारकर दिखाओ'
Kanpur News: पीड़ित महिला से कानपुर पुलिस के एक दारोगा ने बेहद गंदी डिमांड कर डाली। दरोगा ने वीडियो कॉल कर कहा कि अपने कपड़े उतारकर दिखाओ। मैं तुम्हारे केस का खत्म दूंगा।

Kanpur News: हैरान करने वाली खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आई है। यहां एक दारोगा ने महिला के साथ कथित तौर पर अभद्रता की। दारोगा पर आरोप है कि वहाट्सएप पर वीडियो कॉल कर कहा कि अपने कपड़े उतारकर सीना दिखाओ। मैं तुम्हारे केस का खत्म दूंगा। इस मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने वरिष्ठ अधिकारियों से की। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद मामले की जांच की गई और उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
यह मामला कानपुर जिले के बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला का अपने मायके वालों से परिवारिक विवाद का केस चल रहा है। इस मामले की विवेचना चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह कर रहे थे। पीड़ित महिला का आरोप है कि जब अपना बयान देने चौकी पहुंची तो दारोगा ने कहा कि मैं रात में फोन करूंगा। महिला का आरोप है कि दारोगा महेंद्र सिंह ने 26 मार्च को आधी रात में 12 बजकर 3 मिनट पर फोन किया।
पीड़ित महिला ने अधिकारियों को बताया कि दारोगा ने मुझे आधी रात को कॉल किया। इस दौरान दारोगा ने कहा कि मुझे वॉट्सएप कॉल करो। मैंने कहा कि मै व्हाट्सएप कॉल नहीं कर पाऊंगी। इसपर दारोगा ने खुद वीडियो कॉल किया। उसने मुझसे कहा कि अपने कपड़े उतारकर सीना दिखाओं, मैं देखना चाहता हूं। मैं तुम्हारे सभी केस खत्म कर दूंगा। इसके बाद महिला की शिकायत पर दारोगा पर केस दर्ज किया गया है।
एडीसीपी लाखन सिंह ने बताया कि एक मामले की जांच विवेचना हल्का प्रभारी महेंद्र सिंह को सौंपी गई थी। चौकी प्रभारी ने जांच के दौरान महिला से आपत्तिजनक बाते की गईं, जिसकी जांच बिल्हौर एसीपी को सौंपी गई थी। जांच में पाया गया कि चौकी प्रभारी ने महिला ने जो आरोप लगाए थे, उसमें सत्यता पाई गई। डीसीपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही दारोगा के खिलाफ अलग से एफआईआर दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications