Kanpur News: गुमशुदा महिला का पार्क में पड़ा मिला शव, पति ने भांजे के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
Kanpur News: 19 मई को लापता हुई एक महिला का शव जवाहरपुर इलाके में स्थित एक पार्क में पड़ा मिला। महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

Kanpur Crime News: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां गुमशुदा महिला का शव जवाहरपुर इलाके में स्थित एक पार्क में पड़ा मिला। महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया और शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मृतक महिला के पति से भी पूछताछ की।
मृतक महिला रंजीता के पति ने अपने सगे भांजे पर हत्या का आरोप लगाया है। यह वारदाता कानपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आवास विकास 3 निवासी सतीश राज प्रॉपर्टी डीलिंग और गिट्टी-मौरंग बेचने का कारोबार करते हैं। परिवार में पत्नी रंजीता रोशन और बच्चे प्रेम कुमार और प्रीतम कुमार है।
खबर के मुताबिक, सतीश राज ने शुक्रवार दोपहर को अपनी पत्नी रंजीता के लापता होने की तहरीर कल्याणपर थाने में दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला रंजीता की गुमशुदगी दर्ज कर ली औऱ उसकी तलाश में जुट गई। देर शाम जवाहरपुरम के एक सुनसान पार्क में उसका शव पड़ा मिला।
Recommended Video

शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम वारदात स्थल पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सतीश ने पूछताछ में अपने भांजे मेघाकांत पर पत्नी को घर से ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
कल्याणपुर एसीपी विकास कुमार पांडे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी भांजे की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करके आरोपी को जेल भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications