कानपुर: MBA की छात्रा ने असिस्टेंट प्रोफसर पर लगाया गंभीर आरोप, बोली- 'पढ़ाई के बहाने करते हैं अश्लील बातें'

कानपुर: MBA की छात्रा ने असिस्टेंट प्रोफसर पर लगाया गंभीर आरोप, बोली- 'पढ़ाई के बहाने करते हैं अश्लील बातें'

कानपुर, 04 अगस्त: कोरोना महामारी की वजह से स्कूल, कॉलेज बंद है और पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। हालांकि, ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान कई चौंकाने वाले मामले भी सामने आए है। तो वहीं, अब ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आया है। दरअसल, यहां एक एमबीए फर्स्ट इयर की छात्रा ने अपने असिस्टेंट प्रोफेसर पर संगीन आरोप लगाए है। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर पढ़ाई के बहाने मुझे वॉट्सएप कॉल करते है, और अश्लील बातें करते हैं।

kanpur news: mba student accuses assistant professor of doing obscene talk

क्या है पूरा मामला
दरअसल, पीड़ित छात्रा एमबीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है और एचबीटीआई कॉलेज में पढ़ती है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस कमिश्नर असीम अरूण के यहां एक शिकायती पत्र दिया है। जिसके आधार पर नवाबगंज पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, एचबीटीआई कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफसर ऑनलाइन पढ़ाई के लिए फोन कर मुझसे गंदी बाते हैं। जब भी अश्लील बातें करते हैं तो वॉट्सएप कॉल करते हैं क्यों कि वॉट्सएप कॉल रेकार्ड नहीं होती है।

जबरन बनाया 'आई लव यू' बोलने का दबाव
प्रोफेसर की इन्ही हरकतों की वजह से छात्रा डिप्रेशन में चली गई। उसने अपने पैरेंट्स और दोस्तों को बताया। इसके बाद छात्रा ने परिजनों के साथ पुलिस कमिश्नर से मिली है। छात्रा ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर वॉट्सएप कॉल पर बदतमीजी की सारी हदें पार कर देते थे। वो फिजिक्ल रिलेशनशिप की बातें करने लगते थे। उन्होंने कई बार अकेले मिलने का दबाव भी बनाया था। इसके साथ बीते 14 फरवरी को जबरन आई लव यू बोलने का दबाव भी बनाया था।

कॉलेज प्रशासन ने नहीं की कोई कार्रवाई
पीड़ित छात्रा ने बताया कि कई बार मैंने इसकी शिकायत कॉलेज प्रर्चाय और कुलपति को ई-मेल भेज कर की। लेकिन कॉलेज प्रशासन द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। छात्रा ने बताया कि जब पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई तब जाकर इस मामले में कार्रवाई हुई। वहीं, नवाबगंज कार्यवाहक थानाध्यक्ष देवेंद्र संतोष पांडेय के मुताबिक तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+