Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कानपुर: बजरंग दल कार्यकर्ता ने युवती का अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, पकड़ा गया तो लगे 'जय श्रीराम' के नारे

कानपुर: बजरंग दल कार्यकर्ता ने युवती का अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, पकड़ा गया तो लगे 'जय श्रीराम' के नारे

कानपुर, 09 अगस्त: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में काकादेव पुलिस बजरंग दल कार्यकर्ता प्रिंस श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस लाल को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस ने सोमवार 08 अगस्त की देर रात की है। जैसे ही बजरंग दल कार्यकर्ता प्रिंस श्रीवास्तव की गिरफ्तारी की जानकारी साथी कार्यकर्ताओं लगी तो बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उन्होंने थाने को घेर लिया।

रिहाई की मांग को लेकर लगाए 'जय श्रीराम' के नारे

रिहाई की मांग को लेकर लगाए 'जय श्रीराम' के नारे

काकादेव पुलिस स्टेशन की घेराव की सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे गए। इस दौरान उन्होंने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन प्रिंस की रिहाई की मांग करते हुए बजरंगी 'जय श्रीराम' के नारे और 'हनुमान चालिसा' का पाठ करने लगे। माहौल तनावपूर्ण होता देखकर थाने के बाहर देर रात आरआरएफ भी तैनात कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बजरंग दल कार्यकर्ता प्रिंस श्रीवास्तव पर किन्नर से गाली गलौज, पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में केस दर्ज हुआ था।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

प्रिंस श्रीवास्तव, कानपुर जिले के राणा प्रताप इलाके का रहने वाला है। खबर के मुताबिक, सोमवार को उसके दो वीडियो वायरल हुए थे। जिसमें से एक वीडियो 48 सेकेंड का है। वहीं, दूसरे वीडियो एक मिनट 48 सेकेंड का, जिसमें वो पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट करता हुआ नजर आ रहा था। इतना ही नहीं, तीसरी एफआईआर एक युवती ने उसके खिलाफ दर्ज कराई थी। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया था कि पनकी रतनपुर की रहने वाली ऋतिका से उसकी दोस्ती थी। इसके चलते उसका ऋतिका के घर और उसके साथ हर जगह आना-जाना था।

युवती का बनाया था अश्लील वीडियो

युवती का बनाया था अश्लील वीडियो

ऋतिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड प्रिंस श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस लाला के साथ साजिश रची। साजिश के तहत प्रिंस ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसके बदले में ऋतिका और प्रिंस आए दिन रुपए की मांग करते थे। विरोध करने पर सहेली ने जमकर पीटा भी था। इससे आजिज होकर उसने 6 अगस्त को काकादेव थाने में मारपीट, रंगदारी, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में सहेली और उसके प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इन मामलों में काकादेव पुलिस ने सोमवार रात दबिश देकर प्रिंस लाला को गिरफ्तार कर लिया था।

बजरंगियों ने थाने के बाहर पढ़ी 'हनुमान चालीसा'

बजरंगियों ने थाने के बाहर पढ़ी 'हनुमान चालीसा'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस मौजूदा समय में बजरंग दल में छात्र प्रमुख है। तो वहीं, प्रिंस के गिरफ्तार होने की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के सैकड़ों पदाधिकारी काकादेव थाने पहुंच गए। प्रिंस को छोड़ने की मांग को लेकर काकादेव थाने का घेराव करने के साथ ही जमकर हंगामा काटा। इस दौरान प्रिंस की रिहाई की मांग करते हुए बजरंगी 'जय श्रीराम' के नारे और 'हनुमान चालिसा' का पाठ करने लगे। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण होता देखकर थाने के बाहर देर रात आरआरएफ भी तैनात कर दी गई थी।

क्या कहा पुलिस ने...

क्या कहा पुलिस ने...

एडीसीपी वेस्ट ब्रजेश श्रीवास्तव ने कहा कि एक युवती की एफआईआर पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। उसके कुछ और वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+