Kanpur: पत्नी की बेवफाई से नाराज पति ने कर दी हत्या, वकील के पास पहुंचकर पूछा- अब क्या करूं?

Kanpur News: पत्नी की बेवफाई से नाराज होकर कानपुर देहात में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति वकील के पास पहुंचा और पूछा अब क्या करूं?

Kanpur News

Kanpur News: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई से नाराज होकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति सीधे वकील के पास पहुंच और उसे सारी घटना बताई। वकील की राय लेने के बाद हत्यारोपी ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया और मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदाता से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेक्ष के कंडवर गांव का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुद को सरेंडर करने पहुंचे पति ने पुलिस को बताया कि उसकी 27 वर्षीय पत्नी खुशबू अपने प्रेमी के साथ 10 बार भाग चुकी थी। जिसकी वजह से वो काफी परेशान रहता था। सोमवार को मुलायम संखवार ने अपनी पत्नी खुशबू गला दबाकर हत्या कर दी।

Recommended Video

    अवैध संबंध के शक ने पति को बना दिया हत्यारा, देखिए दिन दहाड़े हुई महिला की हत्या

    शव को कमरे के अंदर रखा ताला लगाकर मुलायम संखावर सीधे माती कचहरी पहुंचा। वहां एक वकील से हत्या के बाद बचने के लिए रास्ता पूछने लगा। इसपर वकील को शक हुआ तो उसने पूरी बात विस्तार से बताने के लिए कहा। तब उसने सच्चाई बताई कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आया है।

    यह बात सुनकर वकील के पैरों तले जमीन खिसक गई। वकील ने उसे तत्काल थाने जाकर खुद को सरेंडर करने को कहा। इसके बाद आरोपी सीधे रसूलाबाद थाने पहुंचा। वहां पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसको सुनकर पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। तत्काल पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर तत्काल घर पहुंची।

    वहां खुशबू का शव कमरे में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हत्यारोपी पति ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले कन्नौज जिले में हुई थी। तीन साल का बेटा सत्या है। कहा कि शादी के बाद पत्नी खुशबू के प्रेम संबंध पड़ोस के एक युवक से हो गए। पत्नी उसके साथ दस बार घर से भाग चुकी थी।

    मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। हर बार रिश्तेदार बीच में पडक़र मामले को सुलझा देते थे तो वह पत्नी को रखने के लिए तैयार हो जाता था। इसके बाद भी पत्नी कुछ समझने को तैयार नहीं थी, उसने प्रेम संबंध खत्म नहीं किए। बता दें कि सोमवार को मुलायम का पत्नी खुशबू से इस बात को लेकर विवाद हुआ था।

    हत्यारोपी पति ने कहा कि पत्नी फिर उसके साथ जाने की फिराक में थी। इसकी भनक लग गई थी, उसे समझाने की कोशिश कर रहा था तो वह झगड़ने लगी। इससे गुस्से में आकर पत्नी का गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सीओ रसूलाबाद आशा पाल सिंह ने बताया कि मुलायम ने पत्नी की हत्या कर दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+