Kanpur: दहेज के लिए पत्नी के नाजुक अंगों को जलाकर हंसता था पति, कपड़े उतारकर पीटता था

कानपुर जिले में एक पति दहेज के लिए हैवान बन गया। पीड़ित महिला ने गोविंदनगर थाने में अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति आए दिन उसके नाजुक अंगों को लाइटर से जलाकर हंसता था।

Kanpur News

Kanpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक पति ने अपनी बीवी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ गोविंदनगर पुलिस स्टेशन में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला की मानें तो उसका पति आए दिन जबरन शराब और सिगरेट पिलाकर नाजुक अंगों को लाइटर से जलाकर हंसता था।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि दहेज के लिए उसका पति उसे घंटों-घंटों बिना कपड़े के रखता था। शरीर पर जगह-जगह लाइटर से जला देता था और अपनी पत्नी को तड़पती देखकर हंसता था। महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसके पति और ससुराल के लोगों ने मिलकर जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया। इससे वो डिप्रेशन में रहने लगी थी। पति प्रायः कई-कई दिनों तक उसे अकेला छोड़कर बिना बताए कहीं चला जाता था।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके देवर ने छेड़छाड़ भी शुरू कर दी थी। बताया कि जब सारी प्रताड़ना की हद पार हो गई तो वह बीती 17 जनवरी कानपुर में मायके आकर रहने लगी। महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी लखनऊ, खारिका निवासी युवक से शादी हुई थी। पिता ने शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करने लगे।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, सास, देवर व ननद के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि उसको पति के बैग से कई लड़कियों की फोटो और लेटर मिले हैं। उन्हें पढ़ने से स्पष्ट हो गया कि पति एक अय्याश व्यक्ति है और उसके संबंध कई लड़कियों से भी हैं। इसके बारे में पूछने पर पति बेरहमी से मारता पीटता था। पीड़िता का कोई भाई नहीं है और माता और पिता वृद्ध हो चुके हैं।

Recommended Video

    कानपुर देहात: देखिए सीएम से गुहार पर भी नहीं मिला न्याय, सुनिए दबंगों का कहर

    इसलिए उसने अपना वैवाहिक जीवन बचाने के लिए किसी से कोई शिकायत नहीं की, बल्कि अपनी किस्मत को कोसती रही। वहीं, लोक लज्जा के कारण अभी तक अपने साथ हुए अत्याचारों की जानकारी किसी को नहीं दी। इस मामले में डीसीपी दक्षिण प्रमोद कुमार ने बताया के गोव‍िंद नगर पुल‍िस ने आरोपी पति, ससुर, सास देवर और ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बहुत जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+