पत्नी को सताने के लिए पति ने बनाया अपनी ही मौत का Video, और फिर....
पत्नी को सताने के लिए पति ने बनाया अपनी ही मौत का Video, और फिर....
कानपुर, 14 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनाकर आप भी हिल जाएंगे। दरअसल, यहां एक पति ने अपनी पत्नी को सताने के लिए एक अनोखा रास्ता निकाला। लेकिन उसे क्या पता था यह रास्ता उसे सलाखों के पीछे तक ले जाएगा। जी हां..पुलिस ने शख्स और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

शख्स ने अपनी पत्नी को सताने और ससुराल वालों को परेशान करने के लिए अपनी मौत का एक झूठा ड्रामा रचा और वीडियो बनवा कर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। हालांकि, उसकी कारस्तानी तब पकड़ में आ गई, जब ससुराल वालों ने पुलिस कंट्रोल रूम को अपने दामाद के सुसाइड करने की सूचना दे दी। सुसाइड की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मौत का ड्रामा रचने वाले पति और फर्जी वीडियो बनाने वाले दोस्त की कारस्तानी खुल गई।
पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। बता दें, यह मामला कानपुर जिले का है मौत का नाटक रचने वाले शख्स का नाम छेदीलाल है। छेदीलाल की ससुराल उन्नाव जिले में है। वह अपनी ससुराल से झगड़ कर आया और अपने साले कुंदन को धमकी दी कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। कुछ ही घंटों बाद उसने अपने साले के मोबाइल पर अपनी ही मौत का एक वीडियो बनाकर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि यह वीडियो उसने अपने दोस्त कालीचरण की मदद से बनाया था।
डीसीपी पश्चि बीबीजीटी एस मूर्ति ने कहा कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि छेदीलाल नाम के एक शख्स ने सुसाइड कर लिया है। सुसाइड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। तो छेदीलाल और कालीचर द्वारा फर्जी करानामा सामने आया, इसमें पुलिस को कार्यवाही के आदेश दिए है।












Click it and Unblock the Notifications