Kanpur News: दुल्हन को सुहागरात के समय आया किसी का फोन, फिर घर से 20 KM दूर मिला दूल्हे का शव
Kanpur Crime News: सुहागरात से पहले कानपुर जिले में दूल्हे सर्वेश की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को 09 महीने बीत गए। लेकिन, पुलिस अभी तक हत्या के आरोपियों को पता नहीं लगा सकी है।

Kanpur News: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले है। यहां एक मां अपने बेटे के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के चक्कर लगा रही है। मृतक युवक की मां ने बताया कि सुहागरात के समय दुल्हन के मोबाइल पर किसी का फोन और मैसेज आया था। उसके बाद उसका बेटा बाहर निकल गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो उसका शव 20 किलोमीटर दूर पड़ा मिला। उसकी हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में मृतक दूल्हे की मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। लेकिन, 09 महीने बीत जाने के बाद अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में मृतक की मां ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। आरोप है कि बेटे की हत्या में उसकी पत्नी का भी हाथ है। यह मामला कानपुर जिले के घाटमपुर थाना क्षेत्र का है।
दूल्हे की मां लीलावती की मानें तो उनके बेटे सर्वेश की शादी 17 मई 2022 को हुई थी। इसके बाद 19 मई को सुहागरात से पहले सर्वेश का शव घर से 20 किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे अर्धनग्न हालत में उसकी लाश मिला थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या की एफआईआर दर्ज की। लेकिन, आज तक हत्या के आरोपियों का पुलिस कोई पता नहीं लगा सकी है। इस मामले को लेकर सर्वेश की मां लीलावती बेटे की शादी का कार्ड लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंची।
दूल्हे सर्वेश की मां लीलावती ने कहा कि जिस नंबर से दुल्हन को कॉल आया था, उस पर कॉल भी किया। लेकिन, किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। परिजनों का आरोप है कि सर्वेश की हत्या के मामले में दुल्हन का हाथ है। दरअसल, उसी के मोबाइल पर फोन आया था, जिसके बाद उनका बेटा घर से निकला था। मगर, पुलिस ने अभी तक पूछताछ नहीं की है, न ही मोबाइल नंबर के आधार पर किसी को पकड़ने की कोशिश की।
Recommended Video

इस मामले में एडीसीपी बृजेश द्विवेदी ने कहा कि हत्या के मामले में घाटमपुर में एफआईआर दर्ज है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करे।












Click it and Unblock the Notifications