कानपुर: 'शर्ट की बाजू काटकर शिक्षक ने पूरे स्कूल में घुमाया', बेइज्जती से आहत छात्र ने किया सुसाइड का प्रयास

कानपुर: 'शर्ट की बाजू काटकर शिक्षक ने पूरे स्कूल में घुमाया', बेइज्जती से आहत छात्र ने किया सुसाइड का प्रयास

कानपुर, 10 सितंबर: 15 मिनट देरी से स्कूल पहुंचने पर इंटर के छात्र की पूरे स्कूल के सामने स्कूल प्रबंधक ने उसे बेइज्जत किया और फिर कैची से उसकी शर्ट की बाजू काट दी। इतना ही नहीं, उसी हालत में पूरे स्कूल में घुमाया भी गया। खुद की इतना बेइज्जती से आहत हुए छात्र ने घर पहुंचकर सुसाइड करने का प्रयास किया। हालांकि, यूपी पुलिस के प्रयासों से छात्र की जान बच सकी। फिलहाल पुलिस ने छात्र के परिजनों की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Kanpur News: A class 12 student complaint alleging that principal thrashed him & misbehaved

यह मामला कानपुर जिले के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित हेरिटेज स्कूल का है। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मनपुर निवासी प्रतीक वर्मा हेरिटेज स्कूल में कक्षा 12 का छात्रा है। प्रतीक शुक्रवार सुबह स्कूल टाइम से 15 मिनट देरी से पहुंचा था। इस दौरान स्कूल में प्रार्थना शुरू हो चुकी थी तो प्रतीक भी प्रार्थना में शामिल हो गया। प्रतीक ने गर्मी की वजह से शर्ट की बाजू मोड़ रखी थी। इस दौरान स्कूल के मैनेजर भाऊ कपूर ने प्रार्थना होने के बाद छात्र (प्रतीक) को अपने पास बुलाया और प्रेयर ग्राउंड में सबके सामने बेइज्जक किया।

इतना ही नहीं, देरी से आने पर कैची से उसकी शर्ट की दोनों बाजू भी काट दी। पुलिस की दी तहरीर में छात्र ने आरोप लगाया कि उसी हालत में मैनेजर भाऊ कपूर उसे पूरे स्कूल में घूमा और उससे स्कूल के तीन चक्कर भी लगवाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बेइज्जती से आहत होकर वह दिन भर कक्षा में गुमसुम बैठा रहा। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र घर पहुंचा और खुद के साथ हुई घटना के बारे में परिवारवालों को बताया और गुस्से में अपने कमरे चला गया।

शाम करीब सवा आठ बजे प्रतीक ने पहले सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उसने लिखा कि, 'स्कूल में हुई बेइज्जती की वजह से सुसाइड करने जा रहा हूं।' इसके बाद प्रतीक ने हाथ में चाक़ू लेकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। घरवाले उसे समझाते रहे लेकिन दरवाजा नहीं खोलने और चाक़ू से हाथ की नस काटकर मरने की बात प्रतीक कह रहा था। घबराये परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सिपाही कुलदीप पाल, देवेन्द्र सिंह और रमेश सिंह घर पहुंचे और करीब आधे घंटे तक प्रतीक को समझाया। साथ ही, स्कूल प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

इसके बाद प्रतीक ने दरवाजा खोला और पुलिस उसे लेकर मंधना चौकी पहुंची। घरवालों ने पुलिस को स्कूल प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है। एसीपी कानपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि बिठूर के हेरिटेज स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र ने तहरीर दी कि सुबह स्कूल में देर से पहुंचने पर स्कूल प्रबंधक द्वारा इसके साथ मारपीट और अभद्रता की गई। मामले को संज्ञान में लेते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+