Kanpur: खेल-खेल में गई जान! आउट होने पर बॉलर की गला दबाकर हत्या, गुस्साए बैट्समैन ने कर दिया कांड

कानपुर के घाटमपुर मे क्रिकेट खेलने के दौरान आउट होने पर किशोरो के बीच कहासुनी का विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से मे एक किशोर ने दूसरे का गला दबा कर हत्या कर दी। वहीं मैच खेल रहे अन्य साथी मौक़े से भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन किशोर को आनन-फानन में घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

आउट होने पर गुस्से मे किशोर का दबाया गला
बता दें कि घाटमपुर थाना क्षेत्र के रहटी डेरा गांव निवासी पीड़ित पिता मोहन सिंह ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा सचिन गांव के किनारे स्थित मैदान मे गांव निवासी अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान क्रिकेट मे सचिन ने साथ खेल रहे किशोर को आउट कर दिया। इस बात को लेकर उसकी आउट होने वाले खिलाड़ी से बहस हो गई।

Kanpur murder while playing gully cricket batsman killed bowler for taking his wicket

गला दबाकर किशोर की हत्या
देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि किशोर ने गुस्से मे आकर सचिन का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। जिसके बाद किशोर मौक़े से भाग निकले। ग्रामीणों ने विवाद की जानकारी परिजनों को दी। मौक़े पर पहुंचे परिजन किशोर को आनन-फानन में एम्बुलेंस की मदद से घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले मे घाटमपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Kanpur murder while playing gully cricket batsman killed bowler for taking his wicket

आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग पर अड़े परिजन
घाटमपुर सीएचसी से परिजन किशोर का शव गांव लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने शव उठने से पहले कानपुर जिलाधिकारी को बुलाने के साथ ही हत्यारोपी किशोरो की गिरफ़्तारी की मांग शुरू कर दी। मौक़े पर पहुंचे घाटमपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने परिजनों को कार्रवाई करने और आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी का आश्वासन देकर किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले मे घाटमपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया की क्रिकेट मे आउट होने पर गुस्साए किशोरो ने किशोर का गला दबाकर हत्या कर दी। किशोरो की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+